धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का SC-ST खत्म होना चाहिए- किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan News: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने धर्मांतरण करने वालों को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का एससी-एसटी खत्म होना चाहिए.

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का SC-ST खत्म होना चाहिए- किरोड़ी लाल मीणा
Image Credit: Kirodi Lal MeenaSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान सरकार मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर से अपने बयान के चलते चर्चा में आ गए हैं. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने बेबाकी के लिए लोगों के नजरों अपनी अलग पहान रखते हैं. आए दिन किरोड़ी लाल कोई ना कोई ऐसा बयान देते रहते हैं, जो लोगों के बीच खूब चर्रा का विषय बनता है.

चाहे वो सरकार के खिलाफ हो या सरकार के पक्ष में हो. अब एक बार फिर से किरोड़ी लाल मीणा ने एक ऐसा ही बयान दिया है जो लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बन रहा है. दरअसल मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में धर्मांतरण को लेकर बड़ी बात कह दी.

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का एससी-एसटी खत्म होना चाहिए. धर्मांतरण पर कानून लाया जा रहा है. इसे हंड्रेड परसेंट लागू किया जाना चाहिए. राजस्थान आदिवासी इलाका है, उसमें विशेषकर आदिवासी धर्मांतरण करते हैं. मैंने सुझाव दिया था.

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि एससी-एसटी आदिवासी धर्मांतरण करता है. खुशी से करे या जबरन धर्मांतरण करने के बाद भी आरक्षण का फायदा क्यों उठाए. धर्मांतरण के बाद उसका आरक्षण खत्म कर दिया जाए. डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने ये बयान दिए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More