Rajasthan Heavy Rain: भारी बारिश से राजस्थान में तबाही!193 लोगों की हो चुकी मौत

Jaipur News: राजस्थान में भारी बारिश कहर बरपा रही है. ऐसे में आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ और बारिश से अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

Rajasthan Heavy Rain: भारी बारिश से राजस्थान में तबाही!193 लोगों की हो चुकी मौत
Image Credit: Rajasthan Heavy RainSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से जुड़े हालात पर आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को स्थिति की जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की गई है, जबकि कुछ जिलों में अतिवृष्टि के चलते जन-धन की भारी क्षति हुई है.

डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य के 22 जिलों में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 16 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं, 3 जिलों में अतिवृष्टि के हालात बने हुए हैं, जिससे व्यापक नुकसान हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

मानव और पशु हानि
बाढ़ और बारिश से अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है- 347 छोटे पशु और 279 बड़े पशुओं की मृत्यु हुई है. प्रभावित इलाकों में 1,974 पक्के मकान और 752 कच्चे मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

दिया गया मुआवजा
सरकार की ओर से राहत कार्य जारी हैं. अब तक 26 मृतकों के परिजनों को कुल 104 लाख की सहायता राशि की जा बांटी जा चुकी है. पशुधन हानि से पीड़ित 8 लोगों को ₹2.53 लाख की राशि दी गई है. आवासीय क्षति से प्रभावित 515 व्यक्तियों को ₹74 लाख की सहायता प्रदान की गई है.

डॉ. मीणा ने कहा कि सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और नुकसान का आकलन कर अधिक से अधिक प्रभावितों को सहायता पहुंचाई जा रही है.

बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें 28 जिले पूर्वी राजस्थान और 2 पश्चिमी राजस्थान के हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More