कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का अनूठा अंदाज़, महिला के हाथ पर लिखकर किया वादा

Jaipur News : किरोड़ी लाल मीणा अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. आज भी एक जनसुनवाई के दौरान मंत्री जी का अंदाज चर्चा का केंद्र बना हुआ है. जहां एक महिला की समस्या के समाधान का करने का दावा हाथ पर लिख दिया गया. 

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का अनूठा अंदाज़, महिला के हाथ पर लिखकर किया वादा
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News : राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का एक अनूठा और ज़मीनी अंदाज़ एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. जयपुर एयरपोर्ट रोड पर चाय की थड़ी पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंत्री मीणा आम लोगों के बीच बैठे. उनकी समस्याएं सुनींऔर मौके पर ही समाधान का भरोसा दिया.

इस दौरान हुई एक घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जनसुनवाई में एक महिला गौशाला से जुड़े मामले की शिकायत लेकर पहुंची थी. उसने मंत्री के सामने अपनी परेशानी रखी कि स्थानीय स्तर पर गौशाला का कार्य रोका जा रहा है और प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा.

Add Zee News as a Preferred Source
Churu News

महिला की बात सुनते ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक अलग ही अंदाज़ में भरोसा दिलाया—उन्होंने महिला के हाथ पर अपनी ही लिखावट में लिख दिया, “कोई भी गौशाला का कार्य नहीं रोकेगा.” यह संदेश न केवल महिला को आश्वासन देने के लिए था, बल्कि अधिकारियों तक एक सीधा संकेत भी माना जा रहा है.

इसके तुरंत बाद मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए कि महिला की समस्या का तुरंत निपटारा किया जाए और गौशाला के काम में किसी भी तरह की बाधा न आए.

kirori lal meena unique style

मंत्री मीणा का यह सरल, सीधा और जनता के बीच बैठकर संवाद करने का तरीका लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है. चाय की थड़ी पर बैठकर जनसुनवाई करने का यह तरीका डॉ. किरोड़ी मीणा के जमीनी और जनसरोकार वाले व्यक्तित्व को मजबूत करता है.

वे पहले भी कई बार जनता के बीच सड़क, चौराहों और गांवों में खुली बैठकें करते देखे गए हैं. आम लोगों का कहना है कि मंत्री मीणा समस्याओं को सिर्फ सुनते नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई भी करवाते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More