Kotputli: 7 बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुस लट्ठ मार तोड़ा पैर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kotputli-Behror News: बहरोड़ पुलिस ने 6 सितंबर को बायपास रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. 

Kotputli: 7 बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुस लट्ठ मार तोड़ा पैर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Image Credit: Kotputli-Behror News

Kotputli-Behror News: बहरोड़ पुलिस ने बायपास रोड पर 6 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर तोड़फोड़ करने और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में हरियाणा के 7 बदमाशों को घटना में शामिल मुलजिमानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

7 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. देवेन्द्र उर्फ देवा पुत्र नत्थुराम जाति अहीर उम्र 28 साल निवासी चुरी थाना सरुण्ड जिला कोटपूतली बहरोड
2. सतीश उर्फ सप्पू पुत्र राजबीर जाति अहीर उम्र 22 साल निवासी नांगल नुनिया पुलिस थाना नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ हरियाणा
3. आशीष पुत्र अशोक कुमार जाति ब्राह्मण उम्र 25 साल निवासी नांगल नुनिया पुलिस थाना नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ हरियाणा
4. अंकित सुराणी पुत्र प्रदीप कुमार जाति अहीर उम्र 22 साल निवासी सुराणी पुलिस थाना नारनौल सदर जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा
5. रक्षित सुराणी पुत्र सुन्दरलाल जाति ब्राह्मण उम्र 18 साल निवासी सुराणी पुलिस थाना नारनौल सदर जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा
6. हितेश उर्फ सन्नी धनुन्धा पुत्र राजेन्द्र सिंह जाति गुवारिया उम्र 24 साल निवासी धनुन्धा पुलिस थाना अटेली जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा
7. बिरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र सहीराम जाति अहीर उम्र 23 साल निवासी धनुन्धा पुलिस थाना अटेली जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा

Add Zee News as a Preferred Source

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया 6 सितंबर को गांव नासरपुर के अशोक यादव (52) पुत्र बस्तीराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि शाम करीब 6:30 बजे 9-10 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए. उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था.

हाथों में लट्ठ लेकर आए और ऑफिस के शीशे तोड़ दिए. वहां बैठे लोगों के साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि तेजपाल मास्टर कौन सा है? उसकी जान से खत्म करेंगे. ऑफिस में बैठे हुआ गांव नारेडा का श्रीनिवास शर्मा के पैर पर लट्ठ मारा, जिससे उसका पैर टूट गया और खून से लथपथ हो गया. इसके अलावा उन्होंने ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियों के भी शीशे तोड़े.

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया. उन्होंने करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले एक के बाद एक कड़ी जोड़ते गए और आरोपी तक पहुंच गए. थानाधिकारी ने बताया की अमित उर्फ गबरु (24) पुत्र उम्मेद सिंह जाट महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर का रहने वाला है. इसके पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि हमले के दौरान शामिल आरोपी, हमला करवाने में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनहें आज गिरफ्तार किया गया है. आरोपीयों अमित को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More