कोटपूतली में कृषि विभाग की कार्रवाई, महनपुर में अवैध रुप से विक्रय के लिये लाये गये 120 यूरिया के बैग जब्त

Kotputli News: राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान यथा बीज उर्वरक व कीटनाशी रसायन उपलब्ध निर्धारित दरो पर देने को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है.

कोटपूतली में कृषि विभाग की कार्रवाई, महनपुर में अवैध रुप से विक्रय के लिये लाये गये 120 यूरिया के बैग जब्त
Image Credit:

Kotputli News: राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान यथा बीज उर्वरक व कीटनाशी रसायन उपलब्ध निर्धारित दरो पर देने को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में बीज उर्वरक व कीटनाशी रसायन विक्रेताओं का संघन नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाये का काम किया जा रहा, जिसको लेकर जांच में अमानक पाये जाने पर विक्रेता व निर्माता कम्पनी के विरुद्ध नियम अनुसार कानूनी कार्यवाही करने को लेकर विभाग तत्पर काम कर रहा है.

कोटपूतली-बहरोड़ जिले मे पदस्थापित संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी. ग्राम महनपुर, बानसूर में अवैध रुप से यूरिया विक्रय के लिये लाया गया है, जिस पर विभाग द्वारा तत्काल मौके पर उर्वरक निरीक्षकों को भेजा गया. मौके पर पाया गया कि सिलाई करने वाले बंशीधर नाम के व्यक्ति द्वारा 120 यूरिया के बैग अवैध रुप से किसानों को विक्रय के लिये लाये गये है.

विक्रेता के पास उर्वरक विक्रय का लाईसेंस नही पाया गया और मौके पर तत्काल संयुक्त निदेशक कृषि विभाग कोटपूतली के निर्देशन में पर उप निदेशक उद्यान कृषि अधिकारी यादराम द्वारा के द्वारा अवैध यूरिया को जब्त कर कार्यवाही की गई.

वहीं मौके पर पुलिस को बुलवा कर सुरक्षा के हिसाब से जाप्ता मंगवाया गया. जब्त यूरिया को जीएसएस, बानसूर में सुरक्षित रखवा कर विभाग ने दोषी विक्रेता के विरुद्ध पुलिस थाना बानसूर में मामला दर्ज करवाया जायेगा. विभाग द्वारा लगातार किसानों से अपील की जा रही है कि अधिकृत विक्रेता से ही कृषि आदान खरीदे व पक्का बिल अवश्य लें. किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने अवैध रुप से विक्रय करने की सूचना विभाग को दें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team