बासनरबद से कोठिया तक 5 किमी सड़क कीचड से भरी, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

Kotputli News: बारिश से पहले ही रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की चिकित्सा और सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने आज युवा नेता राकेश दायमा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है.

बासनरबद से कोठिया तक 5 किमी सड़क कीचड से भरी, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश
Image Credit:

Kotputli News: बारिश से पहले ही रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की चिकित्सा और सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने आज युवा नेता राकेश दायमा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है.

दायमा ने बताया कि यदि सड़क निर्माण शीघ्र नही किया गया तो ग्रामीणों द्वारा आन्दोलन की चेतावनी दी. बासनरबद से पट्या की ढाणी होते हुए कोठिया तक जाने वाला लगभग 5 किलोमीटर लंबा मुख्य सड़क मार्ग आजकल बदहाल स्थिति में है. पूरी सड़क पर कचरे और गंदगी के ढेर व पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले ही यह रास्ता इस कदर खराब हो गया है कि अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग न सिर्फ आस-पास की ढाणियों और बस्तियों को जोड़ता है बल्कि यही रास्ता नारायणपुर और बानसूर स्थित उपखण्ड कार्यालय, बिजली विभाग कार्यालय और सरकारी अस्पताल तक जाने का मुख्य मार्ग भी है. रास्ता बंद होने से क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी, चिकित्सा व शासकीय कार्यों में भारी परेशानी हो रही.

गांव के विद्यार्थियों को रोजाना इसी रास्ते से स्कूल और कॉलेज जाना पड़ता है. कीचड़ और गंदगी से लथपथ इस रास्ते पर वाहन चलाना भी नामुमकिन हो गया है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. कई छात्र-छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में हैं क्योंकि समय पर स्कूल पहुँचना संभव नहीं हो रहा.

अगर कोई ग्रामीण बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल तक पहुँचाना किसी चुनौती से कम नहीं. कचरे से अटी पड़ी सड़क पर न तो एम्बुलेंस चल सकती है और न ही बाइक. मरीजों को चारपाई पर उठाकर लाना पड़ता है. समस्या से त्रस्त होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक न तो कोई सफाई हुई और न ही सड़क की मरम्मत.

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पंचायत समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस सड़क की सफाई, मरम्मत कर स्थायी समाधान निकाले, जिससे कि आने वाले बरसात के मौसम में गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पडें. लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

इस मौके पर जीवनराम सैनी, लालाराम प्रजापत, रामनिवास सैनी, कालूराम प्रजापत, राजू धोबी, भग्गा राम गुर्जर, लालाराम हथवाल, ओमप्रकाश धोबी, रामकरण सैनी, महेंद्र सैनी, रघुवीर शेखावत, सुभाष प्रजापत, पूरण सिंह, रामधन सैनी, राकेश सैन, राहुल प्रजापत, दीपक सैन, दिनेश गुर्जर, सुरेश मीणा व बड़ी संख्या में महिला व बच्चे उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें

About the Author

Zee Rajasthan Web Team