&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli-Behror News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. इलाके में कुछ बदमाशों ने पहले एक महिला के साथ मारपीट की और मौके से फरार होने का प्रयास किया.
इसी दौरान पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की तो बदमाशों होश उड़ गए. घबरा कर भागते समय बदमाशों ने लापरवाही और तेजी दिखाते हुए एक कैम्पर गाड़ी को दो-तीन मासूम बच्चों को टक्कर मारते हुए चढ़ा दी, जिसमे घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.
दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वारदात के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में बदमाशों के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे भी कैद हो गई है, जिसके अनुसार पुलिस को और भी आसानी से कार्यवाही करने मे मदद मिलेगी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह घटना न सिर्फ नीमराणा बल्कि पूरे जिले में दहशत का माहौल बना रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो.
इधर, रायसिंहनगर समेजा कोठी थाना क्षेत्र के श्यामगढ़ माइनर की रोहि 69 NP के पास आज सुबह एक महिला और एक पुरुष के अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शव सड़ी-गली अवस्था में नहर के पानी में बहते हुए पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी है. महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है.
महिला के बाएं हाथ पर एक टैटू बना है, जिसमें अंग्रेजी में 'GOPI' लिखा है. दाहिने हाथ पर 'जय माता दी' अंकित है, जो पहचान में मददगार हो सकता है. पुलिस ने बताया कि पुरुष ने काले रंग की जींस की आधी पैंट पहन रखी थी और कमर पर बेल्ट था. शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. समेजा कोठी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शवों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!