Kotputli News: जैसे बेरोजगारी बढ़ रही है, वैसे ही चोरियां... कोटपूतली-बहरोड़ विधायक ने क्या बोला?

Kotputli News: बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़) विधायक डॉ जसवंत यादव ने आज अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की. जिसमें विधायक जी ने एक अजीब तरह का बयान जारी कर दिया.

Kotputli News: जैसे बेरोजगारी बढ़ रही है, वैसे ही चोरियां... कोटपूतली-बहरोड़ विधायक ने क्या बोला?
Image Credit: MLA dr jaswant yadav

Rajasthan Politics News: बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़) विधायक डॉ जसवंत यादव ने आज अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की. जिसमें विधायक जी ने एक अजीब तरह का बयान जारी कर दिया. मीडिया कर्मियों के द्वारा क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के लिए अंकुश लगाने के लिये सवाल पूछा तो विधायक ने बेबाकी से कहा बेरोजगारी बढ़ती हैं तो चोरियां भी बढ़ती हैं. जिसका वीडियो खूब सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि विधायक ने बात को संभालते हुए कहा कि हमने बढ़ती चोरियों के लिये कोटपूतली-बहरोड़ जिले के SP को बोल दिया है.

पुलिस ने बढ़ा दी है गस्त
जिस पर क्षेत्र में अब पुलिस की गस्त और बढ़ा दी है साथ ही चोरी हुई घटनाओं का खुलासा करने को कहा है. जानकारी के अनुसार विधायक जसवंत यादव ने आज जनसुनवाई की. जिसमें विधायक के सामने बिजली, पानी, सड़क एवं क्षेत्र बढ़ती चोरी घटना को लेकर समस्या आई हैं. इस पर विधायक ने कहा जिले के एसपी से मेरी बात हो गई है और क्षेत्र में गस्त बढ़ाने को लेकर और चोरीयों का जल्दी खुलासा करने को लेकर एसपी को बोल दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

युवाओं के शौक ज्यादा
वैसे भी जैसे-जैसे बेरोजगारी बढ़ रही है, चोरियां क्षेत्र में बढ़ रही हैं. आजकल के युवाओं के शौक ज्यादा हो गए और कमाई है नहीं. इसलिए शौक पूरा करने के लिए युवा चोरी की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. जहां विधायक ने और अन्य समस्याओ को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर वार्ता करते हुए तत्काल प्रभाव से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए.

5 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति
विधायक ने कहा हाल ही में क्षेत्र में 5 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत करवाई गई है. गांव गादोज में 2.75 करोड़ पानी के लिए 65 लाख गादोज से गुंती गांव तक सड़क नविनीकर्ण के लिए घोषणा की गई है. विधायक ने कहा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं होगी. विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि वो मेरे क्षेत्र के हर विकास कार्य को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत रहा हूं. इस दौरान देवेंद्र यादव, रामवतार यादव, दिनेश मेहता, राजेंद्र यादव, पार्षद सुभाष यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - अमित कुमार

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author