&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड जिले के बानसूर में SSC परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं के खिलाफ सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए. पैदल मार्च करते हुए वे उपखंड कार्यालय पहुंचे और सहायक अधिकारी राजेश जोशी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने आरोप लगाया कि हाल ही में आयोजित SSC परीक्षाओं में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिनसे लाखों छात्रों का भविष्य अंधेरे में लटक गया है. उन्होंने प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की.
SSC परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग
स्टूडेंट्स का कहना है कि परीक्षा आयोजन में बार-बार देरी देखने को मिली. आंसर की में भारी गलतियां रहीं, जिससे छात्रों में मानसिक तनाव बढ़ा. साथ ही परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता का अभाव भी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया. कई छात्रों ने यह भी शिकायत की कि उन्हें परीक्षा केंद्रों पर देर रात तक रोके रखा गया, जिससे काफी परेशानी हुई.
प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि SSC परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए. उत्तर कुंजी और परिणामों की पुनः समीक्षा के लिए स्वतंत्र तकनीकी समिति गठित की जाए. साथ ही परीक्षा से जुड़ी निजी एजेंसियों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर हुई सुरक्षा चूक और शांतिपूर्ण विरोध के दौरान हुए दुर्व्यवहार की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग रखी. छात्रों का कहना है कि यह केवल परीक्षा की तकनीकी प्रक्रिया का मामला नहीं, बल्कि उनके सम्मान, मानसिक स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करने की अपील की.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Kotputli: चलती हरियाणा रोडवेज बस पर एक व्यक्ति ने मारा पत्थर
कोटपूतली-बहरोड जिले के पावटा-दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हरियाणा रोडवेज चलती बस पर एक व्यक्ति ने पत्थर मार दिया, जिससे चालक को हल्की चोटें आई और बस बेकाबू होकर डीवाडर पर चढ़ गई. शुक्र है बड़ा हादसा होने से टल गया. हरियाणा रोडवेज बस जयपुर से नारनौल की तरफ जा रही थी, तभी पावटा कस्बे के उप जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति ने हरियाणा रोडवेज बस पर अचानक पत्थर मार दिया, जिससे रोडवेज बस का फ्रंट का शीशा टूट गया, जिससे बस का चालक बाल बाल बच गया हालांकि बस चालक को हल्की चोट लगी है. लेकिन इस दौरान बस बेकाबू हो गई लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाते हुए बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टला गया सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुट गई. इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थित भी बन गई थी जिसे पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया.
ये भी पढ़ें- Jaipur: बीजेपी शहर अध्यक्ष गोयल की बढ़ेंगी मुश्किलें! राठौड़ बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!