कोटपूतली में खुलेगा जिला न्यायालय, प्रमुख शासन सचिव बृजेंद्र जैन ने जारी किए आदेश

Kotputli News: लंबे संघर्ष और वर्षों से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार कोटपूतली को जिला न्यायालय की सौगात मिल गई है.

कोटपूतली में खुलेगा जिला न्यायालय, प्रमुख शासन सचिव बृजेंद्र जैन ने जारी किए आदेश
Image Credit: Kotputli News

Kotputli News: लंबे संघर्ष और वर्षों से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार कोटपूतली को जिला न्यायालय की सौगात मिल गई है. प्रमुख शासन सचिव (विधि) बृजेंद्र जैन ने कोटपूतली - बहरोड़ जिले में जिला न्यायालय की स्थापना को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. इस निर्णय से न केवल स्थानीय अधिवक्ताओं, बल्कि आमजन में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है.

बार एसोसिएशन की ओर से पटाखे चलाकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया. कोटपूतली जिले में न्यायालय की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी. बार एसोसिएशन ने इसको लेकर लगातार सरकार से गुहार लगाई थी. कई बार आंदोलन हुए, ज्ञापन दिए गए और मंचों से न्यायिक सुविधा की आवश्यकता को जोर-शोर से उठाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

अब जाकर यह मांग मूर्त रूप ले पाई है. जिला न्यायालय की स्थापना से कोटपूतली और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें मामूली मामलों के लिए जयपुर या अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी.

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय सिंह तंवर व उपाध्यक्ष रंजीत सिंह वर्मा पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है. उनका कहना है कि यह केवल अधिवक्ताओं की जीत नहीं, बल्कि आमजन की भी जीत है, जो न्याय के लिए परेशान होते आ रहे थे.

बार एसोसिएशन सीनियर अधिवक्ता जयसिंह शेखावत हरिशंकर चतुर्वेदी सुबेसिंह मरोड़िया दयाराम खटाना जितेंद्र रावत अशोक यादव रिछपाल चौधरी राजेश शर्मा केके शर्मा केके गुर्जर सुभाष गुर्जर राजकुमार मंढोरा सुभाष मीणा विकास जांगल प्रभा अग्रवाल ज्योति शर्मा रेखा डोई संजू यादव सहित शहरवासियों ने मुख्यमंत्री समेत विधि विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया है.

उनका कहना है कि शासन ने जनभावनाओं का सम्मान किया है और इससे न्यायिक प्रणाली को मजबूती मिलेगी. कोटपूतली में जिला न्यायालय की स्थापना की मांग वर्षो से उठ रही थी. बार एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलनों के ज़रिए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया. अब जब आदेश जारी हो चुके हैं, तो संघर्षरत अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों की मेहनत रंग लाई है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author