Kotputli: सोती हुई पत्नी का मर्डर कर शव को कमरे में किया बंद, फिर खाटूश्यामजी दर्शन करने गया पति

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के महतावास गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. आरोपी पति ने पत्नी पर सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से वार किया और मौत के घाट उतारा. फिर उसके बाद खाटू श्याम जी दर्शन करने चला गया. 
 

Kotputli: सोती हुई पत्नी का मर्डर कर शव को कमरे में  किया बंद, फिर खाटूश्यामजी दर्शन करने गया पति
Image Credit: Rajasthan Crime

Kotputli News: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांडण थाना क्षेत्र के महतावास गांव में पति कपिल सेन द्वारा पत्नी मोनिका (36) के चरित्र पर शक होने के कारण पत्नी पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.
वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी ट्रेन से खाटूश्याम जी के दर्शन करने चला गया. वहीं, तीन दिन बाद जब घर से बदबू आई तो घटना का खुलासा हुआ. आरोपी के गांव वापस लौटते ही पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति कपिल सेन को गिरफ्तार कर लिया.
7 मई को पति ने पत्नी की हत्या
नीमराणा एडिश्नल एसपी सुरेश खींची ने बताया कि मांडण थाने पर सूचना मिली की क्षेत्र के महतावास गांव मे 7 मई को पति ने पत्नी की हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है. 10 मई को बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने घर से शव बरामद किया. इसके बाद जब पति 12 मई को गांव लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की पूछताछ में उसने पूरे मामले का खुलासा किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

मकान से आ रही थी बदबू

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने बताया कि 10 मई की सुबह सूचना मिली थी कि महतावास गांव में कपिल सेन के मकान से बदबू आ रही है. सूचना पर टीम मौके पर पहुंची. घर के अंदर जाकर देखा तो कपिल सेन की पत्नी मोनिका (36) का शव खून से लथपथ हालत पर बेड पर पड़ा था. दीवारों और जमीन पर खून के निशान थे. शव का नीमराना सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया.

10 मई को मोनिका के भाई पवन सैन निवासी घीलोठ (नीमराना) ने रिपोर्ट देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया. पवन ने बताया कि 30 नवंबर 2009 मेरी दो बहन मोनिका और भारती की शादी महतावास गांव के रहने वाले दो भाई कपिल और गजेंद्र के साथ हुई थी.

दहेज के लिए किया जा रहा था परेशान
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए परेशान करने लगे. कई बार समझाइश के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो 7-8 साल पहले भारती अपने पीहर घीलोठ में आकर रहने लगी. इस दौरान मोनिका अपने ससुराल में ही रही. उसका पति कपिल हरियाणा के कुंड में सैलून में काम करता था.

पति शराब पीने का था आदी

कपिल शराब पीने का आदी था और आए दिन मोनिका से मारपीट करता था. इससे परेशान होकर मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी. वहीं, एक फैक्ट्री में काम करने लगी. मोनिका कभी-कभी ससुराल के पुश्तैनी कामों के चलते गांव आया करती थी. वह शादियों में परिवारों का हाथ बंटाती, इसके बाद वापस अपने काम पर लौट जाती थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.