&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Neemrana, Kotputli News: राजस्थान के कोटपूतली के नीमराना रीको औद्योगिक क्षेत्र की आवासीय सोसायटी नीमराना सेंट्रल में दर्दनाक हादसा हो गया. 30 साल के हंसराज पुत्र मन्ना लाल, निवासी महेशपुरा थाना अटरू बारा, अपने पीजी फ्लैट नंबर 847 (8वीं मंजिल) से अचानक बालकनी की खिड़की से कूद गया.
बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था. घटना रात करीब 12 बजे की है. शोर सुनकर सोसायटी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल हंसराज को सतखंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी नीमराना मोर्चरी में रखवाया. मृतक के फ्लैट में रह रहे अन्य साथियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है.
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके साथ ही आसपास के लोगों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.
दूसरी ओर कोटपूतली के विराटनगर क्षेत्र के तालवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में कृषि का कार्य करते समय गांव की एक महिला कविता पत्नी मुकेश गुर्जर करंट की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गई.
हादसे के समय परिजन अचेत अवस्था में महिला को मैड सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतका कविता के परिवार में 20 दिन का मासूम बच्चे सहित कुल तीन बच्चे हैं. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में है.
महिला का पति मुकेश गुर्जर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. अब बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों की हालत बेहद दयनीय हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. गांव में इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की मांग की है.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!