Kotputli News: कोटपूतली शहर में अवैध होटल व रेस्टोरेंट पर नगरपरिषद ने आज बैंक वाली गली व गोबी के खेत में बने होटल व रेस्टोरेंट मे एक साथ दबीश देकर अधिकतर होटलों व रेस्टोरोरेंट को सीज कर नोटिस चस्पा किए.
Trending Photos

Kotputli News: राजस्थान के कोटपूतली शहर में अवैध होटल व रेस्टोरेंट चलने की लम्बे समय से सूचना मिल रही थी, जिनमें अधिकतर में अवैध गतिविधियां की जानकारी ज्यादा होना की सूचना नगरपरिषद को मिल रही थी, जिसपर आज नगरपरिषद दस्ते ने शहर की बैंक वाली गली व गोबी के खेत में बने होटल व रेस्टोरेंट को सीज किया.
नगरपरिषद एक्सईएन दीपक मीणा ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में अधिकतर होटल व रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस की संचालित हो रहे हैं, जिसका आज मौके पर आकर सभी के दस्तावेज देखे, तो केवल एक दो को छोड़कर सभी अवैध संचालित होने पाए गए. जिसपर नगरपरिषद टीम ने करीब 10 होटल व रेस्टोरोरेंट को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिए हैं.
अधिकतर होटल व रेस्टोरेंट के मालिक व संचालक मौके पर नहीं मिले. जिनको सीज कर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं. अगर पीछे से किसी ने भी सील व ताला तोड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!