Kotputli News: कोटपूतली जिले के कुजेता गांव में एक युवक ससुराल पक्ष से परेशान होकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया. युवक का आरोप है कि मेरे ससुराल वाले मेरे से मारपीट करते हैं, जिसको लेकर मैंने कई बार शिकायत की लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई.
Trending Photos

Kotputli News: राजस्थान के कोटपूतली जिले के कुजेता गांव में एक युवक ससुराल पक्ष से परेशान होकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया. जिसकी सूचना पर कोटपूतली से तहसीलदार रामधन गुर्जर व DYSP राजेंद्र बुरड़क SHO राजेश शर्मा व सरुण्ड SHO बाबूलाल मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे. जहां युवक को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं.
DYSP राजेंद्र बुरड़क ने बताया युवक नीमकाथाना क रहने वाला है, जिसका ससुराल कुजेता गांव में है, जो आज दोपहर में पानी की टंकी पर चढ़ गया. युवक का आरोप है कि मेरे ससुराल वाले मेरे से मारपीट करते हैं, जिसको लेकर मैंने कई बार शिकायत की लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई. इधर DYSP राजेंद्र बुरड़क का कहना थाने में शिकायत करने पर FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन नीचे उतर कर अपनी युवक अपनी शिकायत दर्ज करवाए.
वहीं युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. इधर तहसीलदार रामधन गुर्जर व DYSP राजेंद्र बुरड़क सहित परिजन युवक को नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है. प्रशासन व पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए अलवर रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाने की सूचना दे दी है. टीम के मौके पर आने के बाद टंकी के नीचे चारो ओर जाल लगाया जाएगा उसके बाद युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया जाएगा. अभी मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सभी युवक को नीचे उतरने को कहने में लगे हुए हैं.