घर से खेत में जा रहा था किसान तभी आ गया लेपर्ड, हाथ और कान नोंचकर भागा

Leopard Attack: कोटपूतली-बहरोड में बानसूर के गांव होलावास में लेपर्ड की मूवमेंट लगातार बनी हुई है. आज लेपर्ड ने एक किसान पर फिर हमला कर घायल कर दिया.

घर से खेत में जा रहा था किसान तभी आ गया लेपर्ड, हाथ और कान नोंचकर भागा
Image Credit: Leopard Attack:

Leopard Attack: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड में बानसूर के गांव होलावास में लेपर्ड की मूवमेंट लगातार बनी हुई है. आज लेपर्ड ने एक किसान पर फिर हमला कर घायल कर दिया. लेपर्ड ने ग्रामीणों पर यह तीसरा हमला किया है. हमले में किसान बुरी तरह से घायल हो गया.

होलावास सरपंच सतपाल चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे रामवतार राजपूत (55) निवासी छटक्या बिलाठ अपने घर से खेतों में जा रहा था. इसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया. किसान के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तो लेपर्ड जंगल की तरफ भाग गया.

Add Zee News as a Preferred Source

सरपंच ने बताया कि लेपर्ड लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहा है. पहले भी दो लोगों को घायल कर चुका है. आज फिर किसान पर हमला होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सरपंच ने वन विभाग से लेपर्ड को रेस्क्यू करने की मांग की है.

सरपंच ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायल किसान को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. रामपुर नाका फोरेस्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है कि लेपर्ड ने एक किसान पर हमला कर दिया है. वन विभाग की टीम रवाना कर दी गई है. लेपर्ड की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

पढ़ेें एक औऱ बड़ी खबर

चूरू जिला मुख्याय के आईटी सेंटर पर जिला स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न तरह की समस्याओं को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के पीड़ित पक्षकारों ने मिलकर समाधान की गुहार लगाई.

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली सहित अनेक समस्याओं के लिए फरियादियों ने अपने आवेदन दिए हैं. जल्द प्रकरणों का निस्तारण करवा दिया जाएगा. जनसुनवाई में सीओ श्वेता कोचर, आयुक्त अभिलाषा सिंह, एपीआरओ मनीष कुमार सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Amit Yadav

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.