&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli News: राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ शहर के नया बस स्टैंड पर नगर परिषद कार्यालय के पास रसद विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य कर रहे गैस गोदाम पर दबिश देकर 10 गैस सिलेंडर जब्त किए है.
नायब तहसीलदार प्रवीण यादव ने बताया कि सोमवार को कोटपूतली से आई रसद विभाग की टीम के साथ शहर के नया बस स्टैंड पर नगर परिषद कार्यालय के आसपास कुछ दुकानदार अवैध रूप से बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफलिंग का कार्य करने की शिकायत पर आई थी.
इसके बाद संयुक्त रूप से टीम ने कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड पर दो गोदामो पर दबिश दी और एक गोदाम से विभिन्न कंपनियों के दस खाली व भरे हुए गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. इसके अलावा एक गोदाम को सीज किया गया है, जिसमे भी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए हैं.
रसद विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीमों ने जैसे ही अवैध रूप से गैस रिफलिंग के गोदामो पर दबिश दी, तो नया बस स्टैंड सहित शहर में अन्य जगहों पर गैस रिफलिंग का कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया और वह दुकान व गोदाम छोड़कर भाग गए.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून सक्रिय, इन जिलों में अलर्ट जारी
नायब तहसीलदार प्रवीण यादव ने बताया कि जब्त किए गए गैस सिलेंडर को स्थानीय गैस सिलेंडर एजेंसी में जमा करवा दिए है. अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा. इस दौरान रसद निरीक्षक विश्राम गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!