लखेरा समाज के जिला समिति चुनाव को लेकर विवाद, कोटपूतली थाने के सामने बीच बाजार में हुआ फिल्मी ड्रामा

Kotputli News: कोटपूतली पुलिस थाने के सामने एक ही समाज के दो पक्ष आपस में भीड़ गए दोनों पक्षों का विवाद समाज के चुनावों को लेकर बताया गया, जिसमें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए.

लखेरा समाज के जिला समिति चुनाव को लेकर विवाद, कोटपूतली थाने के सामने बीच बाजार में हुआ फिल्मी ड्रामा

Kotputli News: राजस्थान के कोटपूतली पुलिस थाने के सामने एक ही समाज के दो पक्ष आपस में भीड़ गए दोनों पक्षों का विवाद समाज के चुनावों को लेकर बताया गया, जिसमें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए. पूरा घटना क्रम फिल्मी ड्रामे की तरह नजर आया.

दोनों पक्षों में आपस में काफी धक्का-मुक्की हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. थाने के सामने झगड़ा होते देख थाने से कुछ पुलिसकर्मी आए और झगड़े को शांत करवाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जानकारी के अनुसार लखेरा समाज की जिला समिति के चुनाव होने हैं, जिसकी चुनाव प्रक्रिया 22 जून से होनी प्रस्तावित है. कोटपूतली के बासड़ी मोहल्ला निवासी हजारीलाल लखेरा ने कोटपूतली थाने में एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया था.

साथ ही महावीर प्रसाद को सचिव, बजरंग लखेरा को कोषाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया. एक वोटर लिस्ट तैयार की गई, जिसमें 18 सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया गया था. सब कुछ शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा था, लेकिन अचानक माहौल तब बिगड़ गया.

जब एक अलग समूह ने समाज में प्रचार प्रसार शुरू किया कि अब चुनाव एसडीएम कार्यालय की निगरानी में होंगे. इनका दावा था कि चुनाव में नामांकन वोटर लिस्ट और चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ही होगी. समाज के सदस्यों से अध्यक्ष पद के लिए 11,000 रुपये और अन्य पदों के लिए 5000 रुपये लिए गए.

यहां तक कि समाज के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट बनवाने के नाम पर भी 14,000 रुपये वसूले गए. हजारीलाल का आरोप है कि समिति के लोग और एसडीएम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी मोहन व अध्यापक परमानंद लखेरा, उन्हें गुमराह कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news