&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli News: राजस्थान के कोटपूतली जिले में बहरोड़ क्षेत्र के गांव जखराना की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिन से पानी भरा हुआ है. पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है. यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में पानी भर गया.
ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के गांव जखराना की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया है. मुख्य गेट से लेकर स्कूल परिसर तक जोहड़ के रूप में बदल गया. ऐसे में स्कूल के स्टाफ को मजबूरन बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी.
यह भी पढ़ें- 5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित हुईं खदानें, मिनरल माइनिंग, सुरक्षा और निवेश में राजस्थान बना अग्रणी केंद्र
स्कूल में पानी भरने से 82 छात्रों की छुट्टी होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती है. स्कूल के अध्यापक हवासिंह यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग व संरपच सहित प्रशासन को पिछले वर्ष भी लिखित शिकायत देने के बावजूद भी स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा. ऐसे हालात प्रतिवर्ष बारिश के दिनों में देखने को मिलते हैं.
बहरोड़ क्षेत्र में जब लगातार बारिश होती है, तो सप्ताह भर की छुट्टी करनी पड़ती है. स्कूल प्रबंधन के द्वारा मौखिक और लिखित रूप से अधिकारियों को सूचना दी जाती है, लेकिन उसके बावजूद भी कोई हल नहीं निकलता. कमरों में भी पानी भर जाता है. कमरों में रखे हुए सामान भी खराब हो जाता है.
यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, जालसाजों के चंगुल में फंसा बेरोजगार युवक
बारिश के समय बच्चों को स्कूल में आने के लिए 2 से 3 तीन फीट पानी में से गुजरना पड़ता है, लेकिन परिसर में पानी भरने से मेन गेट से लेकर स्कूल के कमरों तक बच्चों का पहुंच पाना मुश्किल है. पानी के भराव से शौचालय डूब गए हैं. कोई अभिभावक अपने बच्चों को ऐसी स्कूलों में नहीं भेजना चाहेगा. अभिभावकों को हमेशा बच्चों के प्रति चिंता रहती है पानी के बीच कोई अनहोनी न हो जाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!