Kotputli News : नारेहड़ा के पास SC मोहल्ला पानी से भरा, मुश्किल हुआ जीना

Kotputli News : राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है, पानी कितने बरसा ये इस बात से ही पता चल जाता है, कि प्रदेश के 691 बांधों में 58 फीसदी पानी से भर चुके हैं. इधर कोटपूतली का नारेहड़ा का हाल तस्वीर दिखा रही है.
 

Kotputli News : नारेहड़ा के पास SC मोहल्ला पानी से भरा, मुश्किल हुआ जीना
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Kotputli News : कोटपूतली के नारेहड़ा कस्बे में दो दिन हुई तेज बरसात लोगों के लिये आफत बन गई है. बारिश से नारेहड़ा बस स्टैण्ड सहित गांव में जगह जगह पानी भर गया. ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, मुकेश कुमावत, अशोक कुमावत, मायाराम आदि ने बताया कि गोशाला रोड़ मोहल्ला में लोगों के घरों में पानी भर जाने से लोगों को पूरी रात जागकर रात गुजारनी पड़ रही है.

गौशाला के पास बने जोहड़ पर अतिक्रमण होने की वजह से पानी निकासी नहीं हो रही है. साथ रही कसर सड़क निर्माण कंपनी ने कर दी. बस स्टैण्ड पर एक साइड सड़क निर्माण कार्य हो गया है और दूसरी साइड सड़क निर्माण नहीं होने से गड्‌ढों में पानी भर गया. जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बारिश का जमा पानी दुकानों और मकानों ने भर गया. बस स्टैण्ड पर सड़क की विस्तारीकरण को लेकर 5 जून को अतिक्रमण हटाया था. आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट ऑफिसर दिनेश साहू ने बारिश से पहले कस्बे में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाने की बात कही थी ,लेकिन अभी तक नाले निर्माण के लिए कार्य भी शुरू नहीं किया.

यहां तक नाला निर्माण के लिए खुदाई की गई जगह में भी पानी भर गया. वार्ड पंच विनोद ने बताया कि ग्राम पंचायत की हर बैठक में पानी निकासी समस्या के बारे में मौखिक व लिखित में दिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई. लोग अब पानी के बीच से अपने बच्चों को कंधो पर बैठाकर स्कूल लेकर जा रहे, साथ ही घर के घरेलु सामान पानी मे तैर रहे है. लेकिन जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं jaipur news पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team