Kotputli News : घर का काम छोड़ जलदाय विभाग के ऑफिस के बाहर बैठी महिलाएं, बोली- पहले पानी दो

Kotputli News : बानसूर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर के बामनवास कांकड़ में पेयजल संकट गहरा गया है. कई महीनों से चल रही इस समस्या के समाधान के लिए महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

Kotputli News : घर का काम छोड़ जलदाय विभाग के ऑफिस के बाहर बैठी महिलाएं, बोली- पहले पानी दो
Image Credit:

कोटपूतली के बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के बानसूर में पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने हल्ला बोल कर दिया. लंबे वक्त से परेशान महिलाओं ने आज जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि गांव में पानी की टंकी और बोरिंग की स्वीकृति मिल चुकी है फिर भी विभाग किस बात का इंतजार कर रहा है. अभी तक कोई भी काम शुरू नहीं किया गया है.

परेशान महिलाओं के मुताबिक घर की बुजुर्ग महिलाओं तक को दूर दूर तक पैदल चल कर घर की जरूरत के लिए पानी ढोकर लाना पड़ता है. कई बार शिकायत के बाद भी विभाग के कान में जूं नहीं रेंगती हैं. वहीं ब्लॉक कॉर्डिनेटर ओबीसी विभाग कांग्रेस के राकेश दायमा ने बताया की विभाग से कई बार शिकायत की गयी और मांग की गयी की समस्या का समाधान हो लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ठीक जवाब तक नहीं देते हैं.

इधर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता विजय मीरवाल ने बताया कि बामनवास कांकड़ में जनता जल योजना से एक ट्यूबवेल चालू है. एक नए ट्यूबवेल का टेंडर अभी जारी होना बाकी है. विभाग के मुताबिक जल जीवन मिशन योजना का कार्य भी बीच में रुका हुआ है. उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है. फिलहाल आज के प्रदर्शन के बाद भी गांव के लोगों को आश्वासन ही मिला है.

रिपोर्टर- अमित यादव

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team