&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Viral: फेसबुक पेज "खुशी" पर एक फोटो पोस्ट की गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. यह फोटो एक बायोडाटा का है, जिसमें एक लड़की का विवरण दिया गया है, जिसका नाम कृतिका मीणा है.
कृतिका का जन्मस्थान अजमेर है, उम्र 26 साल है, और उसके पिता राहुल मीणा एक दुकानदार हैं. लड़की ने एमए तक पढ़ाई की है और सिलाई व डांस में रुचि रखती है, हालांकि वह वर्तमान में नौकरी नहीं करती.
इस बायोडाटा में सबसे अधिक ध्यान खींचने वाली बात शादी के लिए रखी गई अनोखी शर्त है, जिसमें लिखा है कि लड़का गरीब हो सकता है, लेकिन उसे किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही लड़की ने जाति का कोई बंधन भी नहीं रखा, जो आज के समय में दुर्लभ माना जा रहा है.
)
हैरानी की बात यह है कि तस्वीर को देखकर साफ पता चलता है कि यह असली नहीं, बल्कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से बनाई गई है, जिसके कारण कई लोग इसे मजाक या प्रचार का हिस्सा मान रहे हैं. फिर भी, इस पोस्ट को 700 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, और लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट में दी हैं.
एक यूजर ने मजाक में लिखा, "मैं तैयार हूं," जबकि दूसरे ने कहा, "मेरा दोस्त शादी के लिए तरस रहा है." कुछ लोगों ने तो अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर तक पोस्ट में साझा कर दिया, वहीं कई लोग कृतिका को सार्वजनिक रूप से बायोडाटा देने पर ट्रोल भी कर रहे हैं.
एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "क्या मीणा जाति की डुबोने पर तुली हो? जाति का बंधन नहीं तो ऑनलाइन ढूंढने की क्या जरूरत, कहीं भी कर लो शादी!" यह पोस्ट सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक और विवाद दोनों को जन्म दे रही है, लेकिन इसकी सत्यता पर अभी सवाल बने हुए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!