Bhagwan Singh Rolsabsar: क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का निधन हो गया है. उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका जन्म 2 फरवरी 1944 को सीकर के रोलसाहबसर गांव में हुआ था.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bhagwan Singh Rolsabsar Passes Away: क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का निधन हो गया है. उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली. भगवान सिंह रोलसाहबसर का जन्म 2 फरवरी, 1944 को सीकर के रोलसाहबसर गांव में हुआ था. वह अपने माता-पिता मेघ सिंह और गोम कंवर की 5वीं संतान थे.
भगवान सिंह रोलसाहबसर ने 1963 में रतनगढ़ में 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद क्षत्रिय युवक संघ के साथ जुड़कर काम करना शुरू किया और संघ के एक समर्पित स्वयंसेवक बन गए. उन्होंने राजपूत छात्रावास की शाखा का दायित्व भी संभाला. भगवान सिंह रोलसाहबसर का विवाह सिवाना के ठाकुर तेज सिंह की सुपुत्री के साथ हुआ था. उनके निधन से क्षत्रिय समाज में शोक की लहर है.
भगवान सिंह रोलसाहबसर ने अक्टूबर 1989 में क्षत्रिय युवक संघ के प्रमुख का दायित्व संभाला था. वह संघ के करीब 500 शिविरों में शामिल हो चुके थे और संगठन के प्रति अपनी समर्पण भावना के लिए जाने जाते थे. उनके निधन के बाद, उनकी पार्थिव देह को संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. भगवान सिंह रोलसाहबसर का अंतिम संस्कार कल दोपहर 3 बजे जयपुर में होगा.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भगवान सिंह के निधन का दुःखद समाचार सुनकर उन्हें गहरी पीड़ा हुई है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और प्रभु से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!