Jaipur News: भरतपुर में 30 करोड़ रुपये की पिक्चर पैलेस जमीन पर नगर निगम का कब्जा! निगम ने अशोक राठी और मनोज शर्मा को दिए बेदखली के नोटिस। पहले 60 रुपये सालाना किराए पर दी गई थी यह जमीन, अब निगम लेगा नियंत्रण.
Trending Photos

Jaipur News: भरतपुर में 30 करोड़ रुपये की बेशकीमती पिक्चर पैलेस की 2 हजार वर्ग गज जमीन का मामला गरमा गया है. नगर निगम अब इस जमीन पर कब्जा लेने की तैयारी में है. निगम के भू सम्पदा अधिकारी ने कब्जाधारियों अशोक राठी और मनोज शर्मा को बेदखली के नोटिस जारी कर दिए हैं. यह जमीन पहले एक सिनेमाहॉल के रूप में उपयोग की जाती थी, जिसे निगम ने मात्र 60 रुपये सालाना किराए पर दिया था. अब निगम ने इस जमीन का किरायानामा समाप्त कर दिया है और अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इसके अलावा, पिक्चर पैलेस से सटी 203 वर्ग गज खाँचा भूमि को भी निगम अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है, जिस पर वर्तमान में दुकानें बनी हुई हैं. इस खाँचा भूमि का आवंटन आज निरस्त किया जा सकता है.
निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि वह अपनी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाकर राजस्व बढ़ाने के लिए गंभीर है. अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज की जा सकती है, जबकि गांव की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में ग्राम पंचायत या तहसीलदार से संपर्क करना होगा.