Gangster Lawrence Bishnoi: जयपुर जिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी पूरी गैंग के खिलाफ BNS की धारा 111 के तहत FIR दर्ज की गई. प्रदेश में पहली बार इस तरह की FIR दर्ज की गई है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Gangster Lawrence Bishnoi: राजस्थान के जयपुर जिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी पूरी गैंग के खिलाफ FIR दर्ज हुई. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी पूरी गैंग के खिलाफ दर्ज FIR में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा, अमरजीत सहित तमाम सदस्यों के नाम शामिल है.
BNS की धारा 111 के तहत FIR दर्ज की गई. प्रदेश में पहली बार इस तरह की FIR दर्ज की गई है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी आपराधिक संगठन से संबंध रखता है या उसकी मदद करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
यह धारा विशेष रूप से संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई है. अब अगर प्रदेश में किसी भी बदमाश का गैंग से कोई भी संपर्क पाया जाता है, तो उस बदमाश को इस FIR के तहत पुलिस गिरफ्तार करेगी.
FIR झोटवाड़ा थाने में दर्ज की गई है. FIR दर्ज कर लॉरेंस गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें सूरज, इमरान और भवानी शामिल हैं. DCP वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने पूरी जानकारी दी.
पढे़ं एक और बड़ी खबर
राजधानी जयपुर स्थित आयकर विभाग कार्यालय में बिजली गुल हो गई. आयकर कार्यालय की बिल्डिंग पूरी अंधेरे में डूबी रही. सुबह 10 बजे से बिजली नहीं आने से आयकर विभाग का आनलाइन कामकाज ठप हुआ. विभाग में आने वाले लोग व करदाता परेशान होते नजर आए.
आयकर विभाग में उच्चाधिकारियों के लिए जनरेटर की सुविधा है, लेकिन कर्मचारियों को जनरेटर की सुविधा नहीं होने से भीषण गर्मी से कार्मिक परेशान होते नजर आए. अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जनरेटर की सुविधा में भेदभाव से कार्मिकों में नाराजगी देखी गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!