लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेगा पहलगाम आतंकी हमले का बदला! पाकिस्तान को दी खुली धमकी, पोस्ट वायरल

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में हलचल मचा हुआ है. सभी लोगों में गुस्सा भरा पड़ा है. बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस विश्नोई ग्रुप का नाम लिखा है. पोस्ट में हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर मारने की धमकी दी है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेगा पहलगाम आतंकी हमले का बदला! पाकिस्तान को दी खुली धमकी, पोस्ट वायरल

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम हमले ( Pahalgam Terrorist Attack ) के बाद पूरे देश में हलचल मचा हुआ है. सभी लोगों में गुस्सा भरा पड़ा है. पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) लगातार बैठकें कर रहे हैं. कैबिनेट बैठक से पहले CCS की मीटिंग हो चुकी है. PM आवास पर CCPA की बैठक चली. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) मौजूद रहे.

सरकार के ताबड़तोड़ बैठकों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लॉरेंस विश्नोई ग्रुप ( Lawrence Bishnoi Group ) का नाम लिखा है. पोस्ट में हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर लिखा गया कि तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है. अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पोस्ट में लिखा है कि जय श्री राम... राम राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ. जो बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है. इसका हम बदला जल्दी ही लेंगे. इन्होंने तो हमारे नाजायज आदमी मारे हैं. हम इनके जायज मारेंगे. एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर जो एक लाख के बराबर होगा. तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे.

अगर आंख दिखाओगे तो आंख निकाल लेंगे और अगर ऐसी नीच हरकत करोगे, तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे पाकिस्तान में घुसकर... आगे पोस्ट में नीचे लिखा है... लॉरेंस विश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा... जय हिंद जय भारत...

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है. हालांकि सरकार के स्तर पर PM मोदी लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. वहीं पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने लगातार छठी बार सीज़फायर का उल्लंघन किया है. LOC पर बारामूला और कुपवाड़ा सेक्टर में फायरिंग की गई, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news