&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है. लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम से यह धमकी दी गई है. ऑडियो में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के हरी बॉक्सर ने फिल्म एक्टर रणबीर सिंह और रोहित शेट्टी समेत पूरे बॉलीवुड को धमकी दी है. इसके अलाव पुर्तगाल में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इस ऑडियो नोट में ली है.
फायरिंग की जिम्मेदारी
पुर्तगाल में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली. वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलेआम धमकी दी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुर्तगाल के AV Vitor Gallo 5A, Marinha Grande (Portugal) में सुख जवांधा की दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है.
पोस्ट में खुद को हैरी बॉक्सर और सुनील मीणा बताने वाले शख्स ने लिखा है कि फायरिंग उन्होंने करवाई है. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति भारतीय युवकों से काम करवाकर उनके पैसे रोकता है और पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेल करता है.
अगली बार सीधी गोली मारी जाएगी
पोस्ट में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि अगर सुधार नहीं हुआ तो अगली बार सीधी गोली मारी जाएगी. इतना ही नहीं, विरोधियों और उनके परिवार तक को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई है. पोस्ट में कहा गया है कि उन्हें सबकी पूरी जानकारी है और कभी भी उनके दरवाजे पर पहुंच सकते हैं.
पोस्ट के साथ फायरिंग का वीडियो भी वायरल किया गया है. इस घटना के बाद भारत के गैंगस्टरों के ग्लोबल गैंगवर की शुरुआत हो चुकी है. ये गैंगवर अलग अलग गैंगों के बीच एक्सटॉर्शन मनी पर कब्जे के वर्चस्व को लेकर शुरू हुई है.
कौन है हैरी बॉक्सर?
हैरी बॉक्सर लॉरेंस विश्नोई गैंग एक बड़ा गैंगस्टर है, जिसका असली नाम हरिचंद है. एक वक्त था जब हैरी आर्मी और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. वहीं, लॉरेंस गैंग के संपर्क में आने के बाद लोगों को धमकी देने लगा. हैरी के पिता का नाम गिरधारी जाट है, जो पेशे से किसान हैं. हैरी एक समय जयपुर में बॉक्सिंग सीखा करता था इसलिए उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ गया. जानकारी के अनुसार, हैरी बॉक्सर अलवर से अलग होकर बने नए जिले कोटपुतली-बहरोड़ के बानसूर का रहने वाला है.
हैरी बॉक्सर के खिलाफ जयपुर, सीकर, धौलपुर, अलवर और के साथ कई इलाकों में लूट, हत्या की कोशिश और मारपीट के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!