&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के लोसल इलाके के खानडी़ गांव में शुक्रवार शाम को हुई बरसात के बाद एक खेत में आकाशीय बिजली गिरने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया. खेत में खेजड़ी के पेड़ पर बिजली गिरने के बाद पेड़ से करीब 20 फीट की दूरी पर जमीन पर पड़ी हुई करीब 1000 फीट की ट्यूबवेल की केबल पूरी तरह से जल गई.
आकाशीय बिजली गिरी
इसी के साथ ट्यूबवेल की मोटर और स्टार्टर भी जल गया. जानकारी के खानडी़ गांव के किसान राजकुमार वर्मा ने बताया कि उनका परिवार लोसल के पार्षद रामेश्वर बाजिया की जमीन बांटे पर लेकर खेती कर रहे है. शुक्रवार शाम को हुई बरसात के बाद अचानक खेत में खेजड़ी के पेड़ पर बिजली गिर गई. बिजली गिरने से हुए तेज धमाके के बाद खेत में जाकर देखा तो खेजड़ी का पेड़ बीच से पूरी तरह से फट गया था और लड़कियां इधर-उधर बिखरी हुई थी. वहीं पास में जमीन पर बिछाई गई करीब 1000 फीट की केवल भी जल गई और बिजली गिरने वाले पेड़ से करीब 100 मीटर की दूरी पर लगा हुए स्टार्टर जलकर बिखर गया. वहीं ट्यूबवेल की मोटर भी जलकर खराब हो गई.
मौके पर पहुंचे लोग
बिजली गिरने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी पहुंच गए. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि किसान परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है. दूसरों की जमीन बांटे पर लेकर खुद के खर्चे से ही ट्यूबवेल खुदाई करवा कर खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा कर रहे हैं. आकाशीय बिजली गिरने से करीब 2 लाख से ज्यादा का नुकसान होने से किसान परिवार पर आर्थिक संकट और ज्यादा गहरा गया है. क्योंकि किसान राजकुमार वर्मा के परिवार में कमाने वाला अन्य कोई व्यक्ति नहीं है.
प्रशासन से की मुआवजे की मांग
लोगों ने किसान परिवार को सरकार व प्रशासन से मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता देने की मांग की है. लोसर के व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बाजिया ने बताया कि आकाश से बिजली गिरना प्राकृतिक आपदा है. प्राकृतिक आपदा के चलते किसान परिवार को लाखों रुपए का नुकसान होता है तो सरकार व प्रशासन को आगे आकर गरीब किसान को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा उपलब्ध करवा कर आर्थिक सहायता करनी चाहिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!