&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli News: बहरोड़ उपखंड मुख्यालय पर आबकारी विभाग और शराब ठेकेदार की मिली भगत के कारण सुबह 6 बजे से ही शराब बिकना शुरू हो जाती है. वही रात 8 बजे बाद भी अवैध रूप से शराब के ठेकों पर शराब का अवैध कारोबार परवान पर है.
सरकारी समय के बाद शराब की दुकानों से शराब की अवैध बिक्री हो रही है. रात भर नशेड़ी और सामाजिक तत्वों के चहल कदमी का कारण बन रही है, तो दूसरी ओर सड़क पर गुजरने वाले आम लोगों के लिए यह असुरक्षा और सिरदर्दी का कारण बन रहे हैं. आबकारी विभाग की अनदेखी कभी खासकर महिलाओं के लिए किसी अप्रिय वारदात का कारण भी बन सकती है.
शहर के पुराना, बस स्टैंड, कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर , नारनौल रोड पर शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग के नियमों को ताक पर रखते हुए शराब की दुकानें रात 8 बजे के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं. खास बात यह है कि दुकानें पूरी तरह बंद दिखती हैं, लेकिन शराब शटर के नीचे से और दीवार की साइड में घटा कर के बेची जा रही है. यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक व्यवस्था के लिए भी खतरा बनता जा रहा है. बहरोड़ शहर में शराब दुकानों की यही हालत है. पुराना बस स्टैण्ड, कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर के निचे स्थित शराब की दुकानों पर 8 बजे बाद भी खुले आम रात्रि में अवैध तौर पर शराब का कारोबार हो रहा है, जिसमें 8 बजे तक दुकानें खुली रहती है. 8 बजे के बाद दुकान तो बंद दिखती है लेकिन दुकान संचालक शटर के नीचे से शराब बेचते हैं.
रात 8 बजे बाद दुकानों पर बाहर से शटर तो बंद रहता है, लेकिन अंदर हलचल चलती रहती है. ग्राहक आते हैं. पैसे देकर शटर के नीचे से बोतल लेकर चले जाते. दुकान के पास अक्सर नशे में धुत लोग शोर गुल मचाते रहते हैं. साथ ही रात्रि कालीन इस अवैध शराब की बिक्री में शराब के ठेकेदार को ओवर रेट पर बेचने से ज्यादा इनकम होती है ऐसे में रात भर इस काली कमाई के फेर में शराब की बिक्री जारी रहती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!