मदन दिलावर का बड़ा बयान, बोले- डोटासरा मेरे अच्छे मित्र, लेकिन आचरण से बेईमान...

Jaipur News:  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का डोटासरा पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि डोटासरा मेरे अच्छे मित्र, लेकिन आचरण से बेईमान.  पीसीसी चीफ और पूर्व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्कूटी योजना को लेकर सरकार पर टिप्पणी की थी. 

मदन दिलावर का बड़ा बयान, बोले- डोटासरा मेरे अच्छे मित्र, लेकिन आचरण से बेईमान...
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: शिक्षामंत्री मदन दिलावर का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. दिलावर ने कहा कि डोटासरा मेरे अच्छे मित्र, लेकिन आचरण से वो बेईमान हैं. गोविंद सिंह डोटासरा के राज्य सरकार के स्कूटी योजना बंद करने को लेकर की गई टिप्पणी पर दिलावर ने पलटवार किया है.

पूर्व शिक्षामंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना बंद करने को लेकर सोशल मीडिया पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था. डोटासरा ने लिखा था कि यह केवल योजना में कटौती ही नहीं बल्कि बालिका शिक्षा और बेटियों के सपने पर सीधा हमला है. इसके बाद आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने न केवल डोटासरा के इस बयान पर पलटवार किया बल्कि उन्हें बेईमान तक करार दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

दिलावर ने डोटासरा को खुद का अच्छा मित्र बताया, लेकिन साथ ही उनके आचरण को बेईमान बता दिया. साथ ही डोटासरा से सवाल करते हुए कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं 2021 से चार सालों में क्या उन्होंने स्कूटियां दी थी ? क्या उन्होंने साइकिल्स दी थी ? क्या उन्होंने टेबलेट दिए थे ? दिलावर ने कहा कि 86 हजार टेबलेट मुझे देने पड़े, साढ़े दस लाख साइकिलें भजनलाल सरकार ने दी, अभी स्कूटियां हमनें दी है.

दिलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बेईमान असलियत में बोलते हैं, इनसे बड़ा झूठ बोलने वाला दुनियां में पैदा नहीं हुआ. योजना को लेकर दिलावर ने कहा, किसने कहा योजना बंद कर दी, योजना चालू है, बंद नहीं हुई है. वो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो निराधार और गलत है. दिलावर ने कहा कि इनकी कौनसी योजना है, जो हमने बंद की है, पद्माक्षी योजना हमारी थी, इन्होंने नाम बदला था, अब हमने वापस पद्माक्षी कर दिया, उनकी कौनसी योजना थी ?

ये लिखा था डोटासरा ने
गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया X पर लिखा था कि भाजपा सरकार का ये निर्णय सिर्फ एक योजना की कटौती नहीं है, बल्कि बालिका शिक्षा और बेटियों के सपनों पर सीधा हमला है. कांग्रेस सरकार ने मेधावी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी योजना शुरू की, ताकि बेटियां शिक्षा में आगे बढ़ सकें, उनका मनोबल बढ़ें और दूर-दराज क्षेत्रों में वो आसानी से स्कूल-कॉलेज जा सकें.

लेकिन भाजपा ने ना सिर्फ योजना का नाम बदला, बल्कि पुरस्कार राशि भी 25 हजार तक घटा दी और स्कूटी देने की व्यवस्था ही बंद कर दी. भाजपा सरकार ने फिर साबित कर दिया कि उसे ना बेटियों की पढ़ाई की चिंता है, और ना उनके हौसले की कद्र है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author