Madan Rathore: भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला नेता पर दे दिया विवादित ब्यान, भरी सभा में कहा 'ये एक्सपोर्ट क्वालिटी' हमारे सामने बैठी हैं, इनको भी...

Madan Rathod: विवादों में घिरे मदन राठौड़! बिहार दिवस पर एक कार्यक्रम में महिला नेता को 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' कहकर संबोधित करने पर मचा हड़कंप। 

Madan Rathore: भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला नेता पर दे दिया विवादित ब्यान, भरी सभा में कहा 'ये एक्सपोर्ट क्वालिटी' हमारे सामने बैठी हैं, इनको भी...

Madan Rathore Controversial Statement: मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, के एक बयान ने विवाद खड़ा दिया है. बिहार दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला नेता को 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' कहकर संबोधित किया. राठौड़ ने कहा, "यह हमारी एक्सपोर्ट क्वालिटी बैठी है, इन्हें भी वहां भेजूंगा बिहार चुनाव के लिए वोट मांगने." उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चर्चा की और महिला नेता ने भी अपने चेहरे पर हाथ रखकर असहजता जताई. यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है. मदन राठौड़ पहले भी अपने बयानों के कारण विवादों में रह चुके हैं, जैसे कि जब उन्होंने निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी की तुलना छुट्टा सांड से की थी.

बिहार में चुनाव की संभावनाएं इस साल के अंत में हैं. वर्तमान नीतीश सरकार का कार्यकाल 23 नवंबर 2020 से शुरू हुआ था और 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा. इसलिए, चुनाव इससे पहले ही कराए जाएंगे. सियासी जानकारों का मानना है कि सितंबर-अक्टूबर के बीच आचार संहिता लग सकती है और अक्टूबर से नवंबर के शुरुआती हफ्ते के बीच वोटिंग और मतों की गिनती संपन्न कराई जा सकती है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तीन चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर 2020 को 94 सीटों पर मतदान हुआ. तीसरे और अंतिम चरण में 7 नवंबर 2020 को 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इसके बाद 10 नवंबर 2020 को वोटों की गिनती की गई, जिसमें एनडीए ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी. इस चुनाव में एनडीए की जीत ने नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया. अब 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news