&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रदेश में पिछले दो दिन से मुख्यमंत्री भजनलाल के खिलाफ ट्विटर ट्रेंड चलाया हुआ था. इस मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग नकारात्मक सोच के आधार पर ट्वीट करते हैं, बाकी लोग इसमें शामिल नहीं है. जहां तक सोशल साइट की बात है, जनता सोच समझकर जवाब भी दे रही है. राठौड़ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार स्थिर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अच्छा काम कर रहे हैं, जनहित के लिए अच्छी योजनाएं ला रहे हैं. वो खुद गरीब परिवार से निकल कर आए हैं, उन्होंने जीवन में संघर्ष किया है. इसलिए आम आदमी की समस्याओं के निराकरण करने का काम कर रहे हैं. वंदे गंगा जल अभियान, एक पेड़ मां के नाम, पं दीनदयाल अंत्योदय पखवाड़ा सहित कई जनहित के अभियान चलाए हुए हैं. आदमी समझ रहा है और सहयोग भी कर रहा है. पं दीनदयाल अंत्योदय पखवाड़ा में लोगों को अलग अलग प्रकार के उद्योगों के लिए लोन दिलवा रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है. अंतिम छोर के व्यक्ति को मजबूत करने का काम भजनलाल कर रहे हैं.
राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल को लेकर कहा कि कुछ लोग बिना वजह, बिना रणनीति की बातें कर रहे हैं. हमारी सरकार स्थिर है, सभी योजनाओं पर काम चल रहा है, सभी के हित में फैसले हो रहे हैं, जनता सरकार से पूरी तरह खुश है.
गहलोत अब कभी नहीं बन पाएंगे सीएम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पांच साल सीएम रहने तथा पूर्व सीएम गहलोत ने भजनलाल के खिलाफ षड्यंत्र का बयान दिया. इस बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत साहब जादू के तरीके से काम करते हैं. इनके पिता भी जादूगर थे. गहलोत जादू के तरीके अपनाएं, लेकिन धरातल पर डोटासरा ने सही कहा. ईश्वर ने डोटासरा को सद्बुद्धि दी कि वो सही बात कह रहे हैं. मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत राजस्थान में अब कभी सीएम नहीं बन पाएंगे. भजनलाल सरकार पांच साल चलेगी. अगले पांच साल ही नहीं बीजेपी सरकार कई वर्षों तक रहेगी. बीजेपी की सरकार लगातार रहेगी.
सीएम के दिल्ली दौरों को लेकर बोले राठौड़
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के आरोपों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं. पार्लियामेंट की कृषि और कॉर्पोरेट कमेटियों में हूं, बैठकों में जाना पड़ता है. लोगों को लगता है कि दौरे कर रहे हैं, समय मिलने पर नेताओं से भी मिल लेते हैं. ऐसे में यह कहना कि दिल्ली दौरे करते हैं, यह कहना गलत है.
कांग्रेस के संगठन विस्तार पर कहा, मजबूत विपक्ष जरूरी
कांग्रेस संगठन की मजबूती वाले डोटासरा के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस जनाधार बढ़ाती है, मजबूत विपक्ष बनाती है तो हमारी बधाई है. अगर विपक्ष बिखरा हुआ है, तो मजा नहीं आता. गहलोत डोटासरा अलग अलग बात करते हैं. विरोधाभासी बयान कर रहे हैं. डोटासरा हमारा पक्ष ले रहे हैं, वहीं गहलोत विरोध कर रहे हैं तो इसे क्या समझा जाए.
सीएम भजनलाल शर्मा की अच्छी सोच
अंत्योदय पखवाड़ा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अंत्योदय पखवाड़ा CM भजनलाल शर्मा की अच्छी सोच है. जनता के लिए यह पखवाड़ा बहुत बड़ा योगदान साबित होगा. पहले चरण में पांच हजार गांव गरीबी मुक्त करवाएंगे. गरीबों की सहायता करेंगे, किसी को ऋण दिलवाने का किया काम करेंगे. अंतिम छोर के व्यक्ति को समृद्ध करने का काम किया. कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ, गरीबी भगाओ के नारे दिए, लेकिन किया कुछ किया नहीं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!