Rajasthan Politics News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जादू के शो देखने पर कटाक्ष किया. साथ ही राठौड़ ने गहलोत के आरएसएस पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि गहलोत बता दें कि किसी कांग्रेसी ने अंगुली या गर्दन कटाई है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कांग्रेस, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर हमला किया. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आंदोलन था, पार्टी नहीं थी. कांग्रेस में ऐसे कई लोग थे, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी, वर्ग भेद भुलाकर कांग्रेसियों का साथ दिया. आजादी के अभियान में सम्मिलित हुए. देश को किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, मतभेद होने लगे तो राजनीतिक दल बनें. महात्मा गांधी ने कहा कि देश आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए. नेहरू जी ने नहीं होने दिया, नेहरू राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते थे. आरएसएस के लोग भी कांग्रेस के साथ आंदोलन में थे. बडे-बडे लक्ष्यों के लिए छोटे-छोटे हितों का त्याग करना पड़ता है. देश की आजादी बड़ा उद्देश्य था.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जादू का शो देखने जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोरदार तंज कसा. राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत जादूगर है, बाबू लक्ष्मण सिंह भी जादूगर थे. गहलोत कभी-कभी खुद भी करिश्मा दिखाते हैं. मैंने सुना है, गहलोत परिवार के साथ जादू का शो देखने गए हैं, कुछ सीखने गए हैं. जादूगरी मे भी आजकल नई तकनीक आ गई है, क्या क्या नए आविष्कार हो गए, ताकि वो और कुछ करके दिखाएं. राठौड़ ने कहा कि गहलोत जी हाथ की सफाई दिखाएं, लेकिन ऐसी सफाई मत करो कि कांग्रेस साफ हो जाए.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत अक्सर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहते हैं कि उन्होंने आजादी के आंदोलन अंगुली भी कटाई है क्या ? इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमने अंगुली कटाई है या नहीं कटाई, लेकिन अशोक गहलोत बता दें कि किस कांग्रेस नेता ने अंगुली कटाई. अशोक गहलोत बता दें कि हमारी अंगुली कटी या हमारा हाथ कटा या हमारा सिर कटा. सुभाषचंद्र बोस कहा हैं, किसी को पता नहीं? बंगाल में बंग भंग हुआ. हमारे हिंदू भाइयों को खदेड़ दिया. गहलोत साहब पुस्तक फ्रीडम ऑफ मिडनाइट पढ़ लें पता चल जाएगा. इस किताब को नेहरू जी ने प्रतिबंधित कर दिया था वो गहलोत साहब के पास पड़ी है.
राहुल गांधी के कांग्रेस को आरएसएस के तर्ज पर खड़ा करने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि देर से समझ आई. आरएसएस के तर्ज पर संगठन खडा करना चाहते हैं, आएंगे तो खुशी होगी उनमें राष्ट्रभक्ति, प्रेम पैदा हो जाएगा. उनमें नेशन फर्स्ट की भावना कमी लगती है. जब दो देशों की संघर्ष की स्थिति होती है, दुश्मन की भाषा बोलते हैं, राष्ट्रीय नेतृत्व की आलोचना करता है देशभक्ति की कमी है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ ने कहा कि डोटासरा के समय में क्या हुआ याद आ रहा है. तत्कालीन सीएम ने अध्यापकों से पूछा था कि ट्रांसफर में पैसा तो नहीं ले रहे, उन्होंने कहा कि ले रहे हैं. डोटासरा शिक्षा मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष थे. वो अपना विभाग कितना संभाल पाते हैं, यह तो उससे पता चलता है. आज किसान खुश है किसान को सम्मान निधि मिल रही है पानी मिल रहा है बिजली मिल रही है. उपज को एमएसपी का खरीद, उपज पूरी खरीद रहे हैं. एमएसपी डबल की मृदा परीक्षण किया बीमीत करने का काम किया. किसान खुश है. औजारों को टैक्स फ्री किया. यूरिया के कारखाने लगा रहे हैं.
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के छापों पर राठौड़ ने कहा कि आम नागरिक को परेशान नहीं किया. सूचना पर मंत्री ने छापा मार दिया तो क्या गलत किया. यह काम मंत्री का नहीं विभाग का काम है, विभाग अभियान चला रहा है. मंत्री वो ही कर हैं एकाध सूचना मिल गई. स्वच्छ प्रशासन देना है हमारा काम है अधिकारी जाते हैं सरकार का काम है अभियान चला दिया नहीं कर रहे हैं. गहलोत साहब ने किस परिप्रेक्ष्य में कह दिया छापे मारे हैं तो अभियान की बात नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: CM भजनलाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मैं बैठने के लिए नहीं हूं...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!