Rajasthan Politics: मदन राठौड़ ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस ने तुष्टिकरण को बना दिया वोट बैंक का धंधा...

Rajasthan News: बीजेपी नेता मदन राठौड़ ने तुष्टीकरण को नई परिभाषा देते हुए कहा कि इसका मुस्लिम समाज से लेना-देना नहीं है, यह उधारी-रोकड़िए जैसा है. जयपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया.

Rajasthan Politics: मदन राठौड़ ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस ने तुष्टिकरण को बना दिया वोट बैंक का धंधा...
Image Credit: Madan Rathore

Rajasthan News: बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाती आई है. इधर बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने तुष्टीकरण की नई परिभाषा गढ़ दी है. राठौड़ ने कहा कि तुष्टीकरण का मुस्लिम समाज से लेना देना नहीं है. यह उधारी और रोकड़िए जैसा है, जिस पर कांग्रेस ने ठप्पा लगा दिया है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी ने कहा कि देशभर में मुस्लिम समाज के बीच जाकर इसे समझाएंगे.

मुस्लिम समाज में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 दिया जाएगा. इसके लिए नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के मुस्लिम युवा उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इससे पहले शनिवार को मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी जयपुर पहुंचे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हमीद खां मेवाती की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक में सिद्धिकी के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए. इस दौरान मदन राठौड़ ने कहा कि देश में दो हजार से राजनीतिक पार्टियां हैं, इनमें राजनीतिक लाभ लेने के लिए, कोई अपने परिवार का भला करने के लिए काम में लगी हुई है. वहीं बीजेपी सहित कई पार्टियां हैं जो चाहती है सभी नागरिकों को मजबूत करना है. ऐसे में आकलन किया जाना चाहिए कि वास्तव में कौन काम कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

राठौड़ ने कहा कि तुष्टीकरण करण का मतलब मुस्लिम समाज से लेना देना नहीं है, संतुष्ट से तुष्ट शब्द निकला है. परिवार में पोते को राजी करने के लिए टॉफी देते हैं, उसी प्रकार है तुष्टीकरण. आपके परिवार में भी पोता पोती होगा जो मचलता है उसे तुष्ट कर दिया. यह तुष्टीकरण ठीक नहीं है, उन्हें समृद्ध करो, मजबूत करो, देने की स्थिति में रहे, लेने की स्थिति में रहे, यह भाजपा का तुष्टीकरण है. मुस्लिम समाज को यह समझने की जरूरत है, तुष्टीकरण ठीक नहीं है. यह मुसलमानों के लिए बोल दिया यह ठीक नहीं है. इस बात को सबको समझने और समझाने की जरूरत है. यह किसी के खिलाफ नहीं है.

राठौड़ ने यहां तक कहा कि मेरी पत्नी भी नाराज होती है तो अंगूठी दिला देता हूं. वो खुश हो जाएगी यह ठीक है, लेकिन उसे इतना मजबूत करो कि यह खुद अपने पैरों पर खड़ा हो जाए. उन्होंने कहा कि दूसरे से अपेक्षा नहीं करें यह मोदी की योजना. समाज का एक व्यक्ति कमजोर रहा तो देश के लिए ठीक नहीं होगा. मुस्लिम ही नहीं किसी भी समाज की बात हो वो मांगने की स्थिति में औरों की तुलना में मजबूत होकर पैरों पर खड़ा होना है.

आप काम लेकर आओगे तो रास्ता बताएंगे काम करेंगे. आप लोग जागरूक हो. आपने दुपट्टा पहन रखा है. अपने ऊपर ठप्पा मत लगने दो. किसी राजनीतिक पार्टी का ठप्पा लगा दिया तो दूसरी पार्टी सोचेगी कि वो उनके हैं. फिर विकास की चिंता नहीं करेगा. वो इसलिए नहीं करेगा कि जाएगा कहां अपना ही है. वो चिंता नहीं करेगा डराएगा वो आए तो खा जाएंगे हिंद महासागर में डाल देंगे. ठप्पा मत लगने दो.

राठौड़ ने कहा कि दुकान में खाता उधारी का उदाहरण देते हुए कहा कि दुकानदार भी रोकड़िया को ही ज्यादा आवभगत मनुहार करेगा, बढ़िया से बढ़िया सामान देगा. वहीं उधारी खातेदार को बिठाए रखेगा और माल भी खराब देगा. इस बात को समझो और समाज में दूसरों को भी समझाओ. अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी ने तो यहां तक कह दिया कि तुष्टीकरण वो शब्द है जो आप किसी को मूर्ख बनाकर अपना काम निकालते हैं. यह कांग्रेस की कल्चर में है. कांग्रेस मूर्ख बनाकर काम निकालती है. भाजपा सच के साथ काम करती है. सच के साथ जाने मे कठिनाई होती है सच को पहचानने में समय लगता है कठिनाई को परेशानी लगातार विपक्ष में रहते कभी समझौता नहीं होता है. लोगों को झूठ नहीं बोला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More