राहुल गांधी के 'नरेंदर सरेंडर' बयान पर भड़की BJP, मदन राठौड़ ने दिया करारा जवाब

Rajasthan News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी में राष्ट्रभक्ति की कमी है.

राहुल गांधी के 'नरेंदर सरेंडर' बयान पर भड़की BJP, मदन राठौड़ ने दिया करारा जवाब
Image Credit: Madan Rathore

Rajasthan News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासत अब भी जारी है. कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर बीजेपी नेता पलटवार कर रहे हैं. देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ''नरेंदर सरेंडर'' वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया. राठौड़ ने कहा कि दो देशों के संघर्ष के बीच, अपने देश के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों में राष्ट्रभक्ति की कमी है. जहां तक राहुल गांधी की बात तो उन्हें ही पता नहीं होता कि वो कब क्या बोल जाते हैं. बयान के कई घंटों बाद उन्हें अहसास होता है कि गलत बोल दिया, फिर माफी मांगते हैं.

राठौड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी जिन शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं. उनको पहले राष्ट्र के नाम जो संबोधन दिया उसको सुनना चाहिए था. फिर बीकानेर में सभा में भाषण दिया देश की जनता ने सुना है, पाकिस्तान का नेतृत्व सुन रहा था. मोदी ने जिस दबंगई के साथ बीकानेर में आम जनता को संबोधित करते हुए भाषण दिया, उससे पड़ोसी देश मे हलचल है और यहां राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं. राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी जिस सरेंडर की बात कर रहे हैं उन्हें पहले अपने समय को याद करना चाहिए कितनी बार कांग्रेस ने सरेंडर किया था. जिन्होंने कई बार सरेंडर किया हो वह क्या सरेंडर की बात करें ? मोदी कभी भी सरेंडर नहीं करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

राहुल गांधी को रिक्लिक बाद में होता है - राठौड़
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी कितनी बार अपने बयान से मुकरे ? इसका जवाब दें, साथ यह भी बताएं कि गलत शब्दावली का प्रयोग करने के चलते कोर्ट में उनके ऊपर कितने केस चल रहे है ? आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं, कभी जातिगत टिप्पणियां करते हैं. इस व्यक्ति को पता नहीं हुआ, मेरे साथ हुआ, संसद में मैंने नमस्कार किया, राहुल गांधी चले गए, कुछ समय बाद लौटकर आए फिर मेरे से हाथ मिलाया. राहुल को बाद में रिक्लिक होता है. राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के बड़े नेता है. सदन के नेता प्रतिपक्ष से उन्हें अपने शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर राहुल गांधी के सवाल उठाने की बात है जब दो देशों के बीच संघर्ष चल रहा हो तो अपने देश के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. जो इस तरह के सवाल उठाते है. इसका मतलब उनमें राष्ट्रभक्ति की कमी है.

ये कहा था राहुल गांधी ने
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भोपाल में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘सरेंडर’ का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा था कि जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, तो नरेंद्र मोदी ने ‘सरेंडर’ कर दिया. इस बयान ने जैसे ही सोशल मीडिया पर जगह बनाई, "नरेंद्र सरेंडर " के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने इसे सेना के पराक्रम का अपमान करार दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.