मुस्लिमों को लेकर BJP नेता कर रहे गलत बयानबाजी, राठौड़ बोले- समझदार दुश्मन से नादान दोस्त खतरनाक

Rajasthan News: मदन राठौर बोले- करे कोई, भरे कोई की कहावत बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पर साकार हो रही है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा और पार्टी के आला नेता अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिमों का पार्टी से जुड़ाव बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. 

मुस्लिमों को लेकर BJP नेता कर रहे गलत बयानबाजी, राठौड़ बोले- समझदार दुश्मन से नादान दोस्त खतरनाक

Rajasthan News: मदन राठौर बोले- करे कोई, भरे कोई की कहावत बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पर साकार हो रही है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा और पार्टी के आला नेता अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिमों का पार्टी से जुड़ाव बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पार्टी के ही कुछ नेता अपने बयानों से इन कोशिशों को झटका दे रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे समझदार दुश्मन से नादान दोस्त खतरनाक की संज्ञा दे दी.


बीजेपी पर मुस्लिमों से दूरी बनाए रखने के आरोप लगते रहे हैं. इन आरोपों के बीच बीजेपी के आला नेता अपनी मुस्लिम विरोधी छवि से बाहर निकलना चाह रहे हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेता हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही ईद पर पीएम मोदी की ओर से कमजोर तबके के मुस्लिम परिवारों को सौगात ए मोदी के रूप में राशन किट बांटी गई.


वहीं दूसरी ओर बीजेपी के मुस्लिम मोर्चा को मुस्लिम समुदाय के लोगों का ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़ाव बढ़ाने का टास्क दिया गया है. मोर्चा की ओर से मुस्लिम समुदाय को जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मोर्चा की कोशिशें कामयाब होती दिख रही है, लेकिन इस बीच पार्टी के दूसरे नेताओं की बयानबाजी और कृत्य न केवल मुस्लिम मोर्चा के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं,बल्कि पार्टी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को भी झटका दे रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी नेताओं की इस बयानबाजी से खासी परेशान हैं. राठौड़ का कहना है कि यह हमारी बहुत बड़ी समस्या है. हम साथ अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, सब कुछ करते हैं, लेकिन अल्पज्ञान के कारण कोई भी व्यक्ति जो पूरी समझ नहीं रखता है, कुछ भी स्टेटमेंट दे दे, हमारी सारी मेहनत पर पानी फेर देता है. सब कुछ समझने, विचारधारा कार्यप्रणाली को समझ लें यह पूरी है. इसे एक शब्द में कहा जाए तो समझदार दुश्मन से नादान दोस्त खतरनाक है.


बीजेपी के विधायक और कुछ नेता मुस्लिम समाज को लेकर अनर्गल टिप्पणी कर देते हैं, जिससे समुदाय के लोग नाराज हो जाते हैं. इनकी नाराजगी सामान्य व्यवहार के साथ ही सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई दे रही है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की भजनलाल सरकार की योजनाओं को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच जाते हैं तो लोग नेताओं की टिप्पणियों को लेकर नाराजगी दिखाते है. वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल तक कर रहे हैं. मोर्चा नेताओं को गाली ग्लौज तथा भद्दी भाषा में जवाब दे रहे हैं. इससे मोर्चा नेता परेशान हो रहे हैं.


अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खां मेवाती ने कहा कि बीजेपी का मुस्लिम कुनबा बढता जा रहा है. पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास पर बढ़ता जा रहा है. मोदी और भजनलाल सरकार की योजनाओं को लेकर जाते हैं, बयानबाजी कर देते हैं, जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कुछ नेताओं की मानसिकता ऐसी है कि उनकी ओछी बयानबाजी के कारण सफलता धीमी गति से मिल रही है.

Trending news