&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: ट्रम्प के टैरिफ पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि युद्ध कई तरीके के होते है. इसमे एक आर्थिक युद्ध भी होता है, लेकिन पीएम मोदी ने इसकी तैयारी पहले से ही कर ली थी. भारत में सबसे सस्ता सामान बनता है. अमेरिका की जनता ही ट्रंप के टैरिफ का विरोध करेगी. साथ ही कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जो 150 किमी पैदल यात्रा में पार्टी स्वदेशी अपनाने की बात रखेंगे.
इसके साथ ही मदन राठौड़ ने दो दिन तक चले संवाद को लेकर कहा कि सौहार्द माहौल में बैठक हुई. राजस्थान के सर्वांगीण विकास में भागीदारी, लोकल फार वोकल, सांसद खेल महोत्सव, नई प्रतिभाओं को आगे बढाने और खेलों को बढावा देने पर संवाद हुआ. लोकसभा के अनुसार हम बैठे. हमने क्या किया? इसका लेखा जोखा रखा. साथ ही राजस्थान में बाढ के हालातों पर कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर हिसाब-किताब किया गया. सरकार ने अब समय पर गिरदावरी करवाने के लिए निर्देश दिए है जो भी क्षति हुई है, उस पर मुख्यमंत्री आज भी उस पर बैठक ले रहे हैं. माल की हानि हुई है. उस पर सरकार की ओर से सहयोग पर चर्चा हुई है. इसमें भामाशाह का भी सहयोग भी ले सकते हैं.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Jaipur News: कांमा से बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी से स्पष्टीकरण मांगेगी बीजेपी
कांमा से बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी ने मंत्री की कार्यशैली पर उठाए गए सवाल के बाद अब बीजेपी स्पष्टीकरण मांगेगी. नोक्षम के बयान के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. एक्शन का तरीका होता है, सत्य को जांचेंगे. कई बार छोटी-मोटी गलती भी होती है. नोक्षम ने सरकार के एक मंत्री पर आरोप लगाया था कि आप सरकार में मंत्री हो, कहते हो कि मैं ही सरकार हूं.
ये भी पढ़ें- Ajmer: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर खाटू श्याम जी घूमने का बनाया प्लान, फिर होटल में ले जाकर...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!