&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जयपुर में 26 फरवरी 2025 को आयोजित महाभिषेक कार्यक्रम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. इस भव्य आयोजन में प्रयागराज के पवित्र जल से महाभिषेक किया गया, जिसने इसे और भी खास बना दिया. कार्यक्रम की सफलता और विश्व रिकॉर्ड में शामिल होने पर आयोजकों को सम्मानित किया गया.
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इस उपलब्धि के लिए आयोजन समिति को सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया था, जिसने इस आयोजन को व्यापक पहचान दिलाई.
महाभिषेक के इस अनूठे आयोजन ने न केवल धार्मिक महत्व को उजागर किया, बल्कि जयपुर को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित भी किया. यह कार्यक्रम भक्ति और संस्कृति के अद्भुत समन्वय का प्रतीक बन गया.
प्रयागराज महाकुंभ 2025 के पवित्र जल से जयपुर में किए गए महाशिवाभिषेक को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. महाभिषेक को लंदन मल्टीनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. इस मौके पर पशुपालन एवं गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों को सम्मानित किया. मुख्य आयोजक गब्बर कटारा और गोपालन निदेशक RAS पंकज ओझा को सम्मानित किया.
इस कार्यक्रम के संरक्षक कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत रहे थे. उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह आयोजन भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ था. गहलोत ने इसे “आस्था और संस्कृति का अनुपम संगम” बताते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी.
इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन सीएम भजनलाल शर्मा ने किया था. प्रयागराज महाकुंभ से टैंकरों के जरिए 82 हजार लीटर पवित्र गंगाजल जयपुर लाया गया था. यहां अलग-अलग घाटों पर हजारों महिला-पुरुषों को स्नान कराया गया. 26 फरवरी 2025 को जयपुर में भगवान शिव का महाभिषेक किया गया. आयोजन में राजन शर्मा, अविनाश खंडेलवाल का भी सहयोग रहा था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!