Dudu News: दूदू में LPG से भरे टैंकर से अचानक हुआ रिसाव, चालक की होशियारी ने हादसा होने से बचाया

Rajasthan News: राजस्थान के दूदू से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर से अचानक रिसाव होने लगा. लेकिन टैकर चालक ने अपनी होशियारी से कोई भयानक हादसा होने से टाल दिया.

Dudu News: दूदू में LPG से भरे टैंकर से अचानक हुआ रिसाव, चालक की होशियारी ने हादसा होने से बचाया
Image Credit: Dudu LPG Gas Leak

Dudu LPG Gas Leak: राजस्थान के दूदू से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर से अचानक रिसाव होने लगा. लेकिन टैकर चालक ने अपनी होशियारी से कोई भयानक हादसा होने से टाल दिया. गैस रिसाव होते देख चालक ने टैंकर को हाईवे से दूर ले जाकर एक जंगल में खड़ा कर दिया. जिसके बाद चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में पूरी घटना की जानकारी दी.

एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम गोपाल परिहार और एएसपी शिवलाल बैरवा मौके पर पहुंच गए. गैस रिसाव होते देख पूरे हाईवे पर हड़कंप मच गया था. इसके साथ ही स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एसडीआरफ और आईओसी की पैट्रोलियम टीम के साथ एक एंबुलेंस और तीन दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं.

Add Zee News as a Preferred Source

जयपुर की तरफ जा रहा था टैंकर
आपको बता दें कि गैस से भरा हुआ टैंकर दूदू से जयपुर की तरफ जा रहा था. जानकारी मिलने तक गैस रिसाव होने के कारण टैंकर की गैस को दूसरे टैंकर में भरने का काम चल रहा था. वहीं हाईवे पर भीड़ एकत्रित होने से लगे जाम को पुलिस ने सुचारू कराया. यह पूरी घटना दूदू के गिदानी गांव के पास की बताई जा रही है.

कल रात जयपुर में भी होने से बचा बड़ा हादसा
राजधानी के भांकरोटा क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां टोरेंट कंपनी के एक सीएनजी टैंकर की मुख्य गैस पाइपलाइन अचानक फट गई, जिससे गैस का तेज रिसाव होने लगा. गैस लीक होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. आपको बता दें कि यह घटना उसी जगह के पास घटी, जहां 20 दिसंबर को भीषण आगजनी की घटना हुई थी, जिसकी डरावनी यादें अब भी लोगों के मन में ताजा हैं. उस समय एक और गैस से भरा सीएनजी ट्रक भी पास में खड़ा था, जिससे खतरा और बढ़ गया था. हालांकि, ट्रक चालकों और प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए यातायात को रोक दिया और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए, जिससे एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - दिलीप चौधरी

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author