&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan fraud News: राजस्थान के जयपुर जिले में श्याम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोना बेचकर 23.66 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक महिला व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. कर्जा होने पर महिला व्यवसायी ने उधारी चुकाने के लिए ठगी का प्लान बनाया.
व्यवसाय में घाटा होने पर मजबूरी बताकर नकली सोने को असली बता बेच आरोपी महिला लाखों की ठगी कर चुकी है. पुलिस गिरफ्तार महिला व्यवसायी से पूछताछ कर रही है. श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि नकली सोना बेचकर 23.66 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में आरोपी महिला दीप्ति जैन को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी महिला टोंक रोड पर वुमेंस हब के नाम से बुटीक का व्यवसाय करती है. व्यवसाय में काफी घाटा हो जाने और कर्जा होने पर उसने अपने ही परिचित सुनील जैन को ठगने का प्लान बनाया. अपनी मजबूरी बता आरोपी महिला ने 270 ग्राम सोने की 22 चेन खुद की खरीद शुदा बताकर सुनील को बेचने की बात की.
सुनील को असली की जगह नकली सोने की चेन बेचकर 22.66 लाख रुपए ऐंठ आरोपी महिला फरार हो गई. सुनील को जो नकली सोने की चेन आरोपी महिला द्वारा दी गई उस पर बाकायदा 22 कैरेट का हॉलमार्क भी लगा हुआ था. आरोपी महिला ने सोने की चेन बेचने के अलावा अन्य तरह से भी सुनील को बातों में उलझाकर उससे कुल 40 लाख रुपए हड़प लिए.
पीड़ित सुनील जैन ने आरोपी महिला द्वारा दी गई सोने की 22 चेन जब सुनार से चेक करवाई, तो उनके नकली होने का पता चला. ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने थाने में मामल दर्ज करवाया. वहीं ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपने घर से भी फरार हो गई. जिस पर महिला के परिवार के सदस्यों ने बजाज नगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई.
वहीं दूसरी ओर आरोपी महिला के खिलाफ श्याम नगर थाने में ठगी का मामला भी दर्ज हो गया. जिसपर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला बुटीक चलाने के दौरान कई व्यवसाई व बड़े लोगों के संपर्क में आई और उन्हीं को ठगने का प्लान बनाया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला दीप्ति जैन के खिलाफ माणक चौक, आदर्श नगर और मालवीय नगर में भी इसी प्रकार से लोगों के साथ ठगी करने के मामले दर्ज हैं. आरोपी महिला कई व्यवसाईयों को अपनी बातों में उलझा सोने के आभूषण बेचने का झांसा दे उनसे आभूषण लेकर भी ठगी कर चुकी है.
पुलिस गिरफ्त में आई आरोपी महिला से पूछताछ में जुटी है और पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है. आरोपी महिला और किन-किन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बन चुकी है या बनाने वाली थी इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!