Jaipur News: जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने के बाहर ने व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, चारों तरफ फैली सनसनी

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से रूह कंपा देनी वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने बहुत खौफनाक कदम उठा लिया. जिसके बाद से हर तरफ सनसनी फैल गई है.

Jaipur News: जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने के बाहर ने व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, चारों तरफ फैली सनसनी
Image Credit: jaipur news

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से रूह कंपा देनी वाली खबर सामने आ रही है. जहां के ट्रांसपोर्ट नगर थाने के बाहर एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया. पीड़ित का नाम रमेश शर्मा बताया जा रहा है. जिसने थाने के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया है. जिसके बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बर्न वॉर्ड में भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार व्यक्ति 55 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है.

मजिस्ट्रेट के समक्ष करवाए जा रहे बयान दर्ज
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं. जिसमें पीड़ित ने एक अन्य प्रॉपर्टी व्यावसायिक कैलाश माहेश्वरी पर आरोप लगाए हैं. पीड़ित ने बयान में बताया कि उन दोनों के बीच में डेढ़ करोड़ रुपए को लेकर विवाद चल रहा था. दरअसल, पीड़ित ने कैलाश माहेश्वरी से डेढ़ करोड़ रुपए उधार लिए थे. जिसका ब्याज रमेश समय से चुका रहा था. लेकिन कैलाश के द्वारा पीड़ित को बार-बार मूल राशि को लेकर परेशान किया जा रहा था. जिसके बाद पीड़ित ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित की पत्नी और बच्चों को धमकाया
मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान के अनुसार कैलाश ने कुछ दिन पहले रमेश के घर जाकर इसकी पत्नी और बच्चियों को भी धमकाया था. इन सभी से परेशान होकर रमेश ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत भी की थी. वहीं पुलिस ने शिकायत मिलते ही कल रात कैलाश के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली थी. लेकिन आज सुबह पीड़ित ने थाने के बाहर पहुंच खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. पूरे मामले को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि वह इसपर नजर बनाए हुए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author