Jaipur News: पुलिस हिरासत में मनीष पण्डे ने की आत्महत्या!, SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Jaipur News: जयपुर में हिरासत में लिए गए मनीष पांडे द्वारा सदर थाने में आत्महत्या करने के मामले में SHO सहित 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. इनमें SHO देवेंद्र प्रताप, SI मुकेश, SI निरमा पूनिया, हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल नरेश और कांस्टेबल दिलीप शामिल हैं,

Jaipur News: पुलिस हिरासत में मनीष पण्डे ने की आत्महत्या!, SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर में हिरासत में लिए गए मनीष पांडे द्वारा सदर थाने में आत्महत्या करने के मामले में SHO सहित 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. इनमें SHO देवेंद्र प्रताप, SI मुकेश, SI निरमा पूनिया, हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल नरेश और कांस्टेबल दिलीप शामिल हैं, जिन्हें डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस मामले की विभागीय जांच एसीपी चौमू द्वारा की जा रही है.

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने मनीष पांडे की आत्महत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इनमें 2 सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल और 1 कांस्टेबल शामिल हैं. इस मामले की जांच अब न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे, जो घटना की विस्तृत जांच करेंगे. मनीष पांडे को चोरी के आरोप में थाने लाया गया था और बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था. शव का पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों के जयपुर पहुंचने के बाद किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

मृतक मनीष पांडे (28) का शव जेल में फंदे से लटका मिला था, जिसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद जयपुर पुलिस ने आनन-फानन में शनिवार को एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें मनीष पांडे की गिरफ्तारी का उल्लेख नहीं था, जिससे स्पष्ट होता है कि उसे अवैध हिरासत में रखा गया था.

मनीष पांडे की मौत के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं. इनमें पुलिस हिरासत में युवक के पास फांसी लगाने का फंदा कैसे पहुंचा, थाने के सीसीटीवी कैमरे चालू थे या नहीं, और परिजनों को हिरासत की सूचना समय पर दी गई या नहीं, ये कुछ मुख्य सवाल हैं. परिवार और मानवाधिकार संगठनों ने भी इस मामले में कई सवाल खड़े किए हैं और जांच की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More