अलवर के ललावंडी गांव में में माइनिंग ब्लास्ट से ग्रामीणों में दहशत, कई मकान ढहे

Alwar News: अलवर जिले में रामगढ़ थाना क्षेत्र के ललावंडी गांव में हो रही हैवी ब्लास्टिंग ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. दिन-रात पहाड़ों पर होने वाले धमाकों से गांव में भूकंप जैसे हालात बन गए हैं. कई मकान दरारों से भर चुके हैं, तो कई घर धराशायी हो गए.

अलवर के ललावंडी गांव में में माइनिंग ब्लास्ट से ग्रामीणों में दहशत, कई मकान ढहे
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ थाना क्षेत्र के ललावंडी गांव में हो रही हैवी ब्लास्टिंग ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. दिन-रात पहाड़ों पर होने वाले धमाकों से गांव में भूकंप जैसे हालात बन गए हैं. कई मकान दरारों से भर चुके हैं, तो कई घर धराशायी हो गए. हालात यह है कि ग्रामीण रात को अपने ही घरों में सोने की बजाय सड़क और खुले स्थानों पर रात गुजारने को मजबूर हैं.

शनिवार दोपहर 3 बजे फसलों में अतिवृष्टि का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक सुखवन्त सिंह को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर इस मुख्य समस्या का निवारण करने की मांग की गई. विधायक के साथ एसडीएम अनिल कुमार मीना, तहसीलदार अंकित गुप्ता और विकास अधिकारी विजय भाल पहुंचे. सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई कि अब तो घर में रहना भी जान पर खेलना है.

Add Zee News as a Preferred Source

बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है और महिलाएं भी दिन-रात डर के साये में जी रही हैं. दो दिन पहले रात्रि में हुई ब्लास्टिंग ने गरीब मजदूर दारा सिंह राजपूत का आशियाना छीन लिया. जोरदार धमाके से उसका कच्चा मकान अचानक ढह गया. गनीमत रही कि उस वक्त परिवार बाहर था. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया.

गांव के सरपंच धारा सिंह ने बताया कि ललावंडी में करीब तीन क्रेशर और सात माइनिंग लीज चल रही हैं. नियमानुसार क्रेशर मशीनों को गांव से कम से कम 1500 मीटर दूर होना चाहिए, लेकिन यहां बमुश्किल 150 से 200 मीटर की दूरी पर ही भारी भरकम मशीनें और ब्लास्टिंग चल रही है. नतीजा यह है कि गांव के मकानों की नींव हिल चुकी है.

विधायक सुखवंत सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी मकानों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी. साथ ही खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ग्रामीणों को असुरक्षा में नहीं जीने दिया जाएगा.

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक ब्लास्टिंग और क्रेशरों पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक उनका चैन और सुकून वापस नहीं लौट सकता. उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना होगा. वरना किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More