10 दिन से गंदे बदबूदार पानी के बीच दर्जनों गांव, लोग बोले- नर्क बना दी जिदंगी

Jaipur News : जयपुर के बगरू के दर्जनों गांव में गंदे पानी का भराव है, जिनके घर यहीं है, उनके पास यहीं रहने की मजबूरी है, हालांकि अब मेहमान और रिश्तेदार भी बदबू के चलते इधर आना टाल देते हैं.

10 दिन से गंदे बदबूदार पानी के बीच दर्जनों गांव, लोग बोले- नर्क बना दी जिदंगी
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News : जयपुर के बगरू विधानसभा की जगन्नाथपुरा ग्राम पंचायत के रातल्या गांव के दर्जनों परिवारों के लोग प्रशासनिक लापरवाही के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूत है. दरअसल रातल्या गांव के पास करीब एक वर्ष पहले सांगानेर एनवायरों प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीईटीपी) के पंपिंग स्टेशन नंबर 2 का निर्माण किया गया था.

लेकिन अभी करीब 10 दिन पहले इस सीईटीपी से मुहाना मोड के लिए डाली गई पाइप लाइन में लीकेज हो गया है, जिससे सीईटीपी का गन्दा और बदबूदार पानी आबादी क्षेत्र के एकत्रित हो गया है, कल कारखानों से निकलने वाले गंदे ओर बदबूदार अपशिष्ट के कारण आसपास रहने वाले दर्जनों परिवारों के सैकड़ों लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूत है.

Add Zee News as a Preferred Source

तेज बदबू के कारण यहां से आमजन का गुजरना भी दुश्वार हो गया है, स्थानीय लोगों के बताया कि समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं हुई ओर समस्या जस की तस बनी हुई है, दूषित पानी में मच्छर पनपने से बच्चों में जल जनित बीमारियों ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है.

जब किसी ने नहीं सुनी तो आज समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया और चेतावनी दी गई है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन अनशन पर बैठना पड़ेगा. विकास कार्य तो दूर की बात है, जगन्नाथ पुरा ग्राम पंचायत तो बुनियादी सुविधाएं जैसे साफ सफाई तक लोगों को दे नहीं पा रही है. वैसे जहां ऑफिसों और घर में एससी लगा हो और उन्हे गंदे पानी से होने वाली बीमारी या डेंगू मलेरिया की चिंता क्यों होगी ? उम्मीद है इस खबर के बाद ही सही दर्जनों गांव के लोगों को साफ वातावरण में जीने का सुख मिल सकेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.
Read More