धुएं के काले बादलों में ढका नीमराना ! सड़क किनारे फेंके गया अपशिष्ट जला

Kotputli News : राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में रीको इंडस्ट्रीज मे बनी कम्पनियों की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ती नजर आ रही है. कोई भी कम्पनी अपने मापदंड के हिसाब से काम करके राजी नहीं है. ऐसा ही मामला नीमराणा मे आज देखने को मिला है.

धुएं के काले बादलों में ढका नीमराना ! सड़क किनारे फेंके गया अपशिष्ट जला
Image Credit: Kotputli News

Kotputli News : राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र में रीको इंडस्ट्रीज मे बनी कम्पनियों के सड़क किनारे डाले गये अपशिष्ट मे अचानक आग लगने से आसपास क्षेत्र मे हड़कंप मच गया, जापानी जोन के मोड़ के पास कंपनियों द्वारा सड़क पर डाले गए अपशिष्ट पदार्थों में अचानक आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग से तेज धमाके हो रहे थे और उठता हुआ काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था. आसपास के लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. धुएं के गुब्बार आसमान में फैलकर पूरे क्षेत्र को ढक दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलते ही नीमराना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. फायरकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी डाल रहे हैं, लेकिन सड़क पर पड़े अपशिष्ट के कारण आग तेजी से फैल रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, क्योंकि कंपनियां लगातार अपशिष्ट सड़क पर डालती रहती हैं, जिससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है.

पुलिस ने आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया है और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. अभी तक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के अज्ञात कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, क्योंकि कंपनियां लगातार अपशिष्ट सड़क पर डालती रहती हैं, जिससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author