Jaipur Delhi Highway Accident: जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर जयपुर से दिल्ली जा रहा केमिकल से भरा एक टैंकर पावटा मुख्य बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर दिल्ली से जयपुर आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गया. जिसके बाद एक किलोमीटर दूर तक आग फैल गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur Delhi Highway Accident: जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बड़ा हादसा हो गया. जयपुर से दिल्ली जा रहा केमिकल से भरा एक टैंकर पावटा मुख्य बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर दिल्ली से जयपुर आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि केमिकल टैंकर सड़क पर पलट गया और उसमें भरे केमिकल का भारी मात्रा में रिसाव हो गया.
हादसे के तुरंत बाद केमिकल के रिसाव से भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग एक किलोमीटर तक का क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर के पलटते ही केमिकल सड़क पर फैल गया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Project: पीने का पानी और सिंचाई की टेंशन अब खत्म! मिशन मोड पर 'राम जल सेतु', इन 17 जिलों को मिलेगा लाभ
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को खाली कराया गया और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. प्रशासन द्वारा हालात पर नजर रखी जा रही है और केमिकल के प्रकार की जांच की जा रही है, ताकि किसी बड़े खतरे को टाला जा सके.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में सर्दी का कहर! इस दिन से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की प्रबल संभावना
पढ़ें एक और बड़ी खबर
जयपुर में नॉर्दन रिंग रोड परियोजना को लेकर किसान आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं. जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर अब तक बने भ्रम के हालात से किसान परेशान हैं. महला से कालवाड़ और जालसू से लेकर आमेर के शाहपुरा विधानसभा से सटे गांवों तक में किसानों की बैठकों का दौर शुरू हो रहा है.
उपजिला प्रमुख मोहन डागर के नेतृत्व में सोमवार को किसान जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी को ज्ञापन देंगे. मोहन डागर ने कहा कि इस रिंग रोड़ के निर्माण में किसानों की अधिकांश बेशकीमती जमीनें चली जाएंगी. सरकार के मुआवजे के प्रावधान ऊंट के मुंह में जीरा है. डागर ने कहा कि किसानों में जमीन जाने के भय से असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!