Rajasthan Rain Alert: सावधान! अगले तीन घंटों में जोरदार बारिश से भीगेगा जयपुर का कोना-कोना, IMD ने 31 जिलों में जारी किया आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट मौसम का हाल

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के कई जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश और आंधी की संभावना। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। बिजली की लाइनों और पेड़ों से दूर रहें और कच्चे घरों के प्रति सचेत रहें.

Rajasthan Rain Alert: सावधान! अगले तीन घंटों में जोरदार बारिश से भीगेगा जयपुर का कोना-कोना, IMD ने 31 जिलों में जारी किया आंधी बारिश का अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट मौसम का हाल
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटों में बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर, जयपुर, चूरू और सीकर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जिसमें आकाशीय बिजली और धूलभरी आंधी की भी संभावना है.

वहीं हनुमानगढ़, दौसा, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर समेत कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आमजन को बिजली की लाइनों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है, साथ ही कच्चे घरों और दीवारों के प्रति भी सचेत किया है.

राजस्थान में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर आदि शामिल हैं. वहीं दौसा, भरतपुर, करौली, सिरोही आदि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सोमवार को राज्य के सात जिलों में बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया. जयपुर के जटवाड़ा गांव में एक फार्म हाउस की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. राज्य के 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, जबकि सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team