Jaipur Accident: जयपुर के जमवारामगढ़ में दर्दनाक हादसा! ट्रेलर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. मृतक परिवार लखनऊ से राजस्थान घूमने आया था.
Trending Photos

Rajasthan Raod Accident: जयपुर के जमवारामगढ़ में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब ट्रेलर और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतक परिवार लखनऊ, उत्तर प्रदेश से था और राजस्थान घूमने आया था. वे वर्ना कार से दौसा की ओर से खाटूश्यामजी की तरफ जा रहे थे, तभी नेकावाला टोल के पास यह हादसा हुआ.
कार और ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पांचों लोग कार में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के अनुसार, हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ लगता है. रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया. कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी."
)
जयपुर के जमवारामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें लखनऊ के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सत्य प्रकाश (60), उनकी पत्नी रामा देवी (55), बेटा अभिषेक (35), बहू प्रियांशी (30) और 6 महीने की पोती के रूप में हुई है.
वे वर्ना कार से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे, तभी मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर नेकावाला टोल के पास उनकी कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पांचों लोग कार में बुरी तरह फंस गए थे. पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की.
जयपुर के जमवारामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर नेकावाला टोल के पास हुआ, जब वर्ना कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और पांचों लोग कार में बुरी तरह फंस गए. रायसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए चंदवाजी स्थित निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है. पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है.