&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर शहर के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार रात 11:00 बजे रोडवेज कर्मचारी और आसपास के लोगों में झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हुई. बस स्टैंड के पीछे भैरू का चबूतरा निवासी योगेश मीना खाना खाने के बाद रात को टहलने के लिए बस स्टैंड पर निकले थे. इस दौरान कोई दो युवक भाग कर जा रहे थे.
उनका पीछा रोडवेज कर्मचारी कर रहे थे. वह लोग तो भाग निकले .लेकिन कर्मचारियों ने योगेश मीणा को पकड़ लिया और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई करना शुरू कर दिया. इसके बाद योगेश ने अपने घरवालों को बुलाया और गुस्सा लोगों ने रोडवेज के चालक विजय सिंह के साथ मारपीट कर दी. उसके साथी जान बचाकर भागे.
आरोप है कि रोडवेज कर्मचारियों ने शराब पी रखी थी. पुलिस को बुलाया गया, तो पुलिस ने भी कर्मचारियों का साथ दिया .इधर रोडवेज की चालक विजय सिंह ने बताया कि उसने अपने रोडवेज बस को खड़ा कर दिया. जब मैं लौटा तो इंक्वारी पर बैठे भावेश पंडित ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था. उसे बस स्टैंड पर लेकर आया, किसी से मारपीट नहीं की.
थोड़ी देर बाद ही कई लोग आते हैं. और हमला कर दिया. इस दौरान मत्स्य नगर आकर के मैनेजर यश प्रधान भी किसी सवारी को छोड़ने के लिए रोडवेज बस स्टैंड आ गए. उन्होंने बताया कि बालाजी जाने के लिए मैं किसी सवारी को छोड़ने के लिए आया था. यहां आकर देखा तो जबरदस्त भीड़ थी.
अलवर अगार और मत्स्य नगर आगार की इंक्वारी ऑफिस भी पास पास है. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि क्या घटना हुई है, क्या नहीं हुआ यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में देखी जा सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!