मौलाना की नाबालिग से फर्जी निकाह! MLA बालमुकुंद आचार्य ने की जांच की मांग

Rajasthan News: जयपुर के हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य को मदरसा नूर उल इस्लाम पर नाबालिग लड़की के अपहरण और फर्जी निकाह की शिकायत मिली. विधायक ने FIR दर्ज करवाई और मदरसे की जांच की मांग की.

मौलाना की नाबालिग से फर्जी निकाह! MLA बालमुकुंद आचार्य ने की जांच की मांग

Rajasthan News: जयपुर शहर में बिना सरकारी मान्यता के संचालित कुछ मदरसों में अवैध गतिविधियों और अनैतिक कृत्यों की शिकायतें हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज को लगातार मिल रही हैं. इसी कड़ी में विधायक को हवा महल क्षेत्र के स्थानीय निवासियों द्वारा मदरसा नूर उल इस्लाम, जेपी कॉलोनी, टोंक वालों की बस्ती, जलमहल के सामने स्थित मदरसे के खिलाफ गंभीर शिकायत प्राप्त हुई.

शिकायत के अनुसार, मौलाना मुफ्ती सलीम पुत्र रईस पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन अपहरण कर फर्जी निकाह करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यह भी सामने आया कि उक्त मदरसे का राज्य सरकार या किसी अन्य संस्था से कोई पंजीकरण नहीं है. इसके अलावा, पूर्व में भी कई गरीब तबके की बच्चियों के साथ अनैतिक गतिविधियों, खाड़ी देशों से चंदा और हवाला के जरिए धन प्राप्त कर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता, तथा जयपुर में तीन-तीन फर्जी आईडी बनाकर निवास करने की शिकायतें मिल चुकी हैं.

विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने इस गंभीर मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं. साथ ही उन्होंने जयपुर में बिना मान्यता के संचालित मदरसों की आड़ में हो रही आपराधिक गतिविधियों की जांच हेतु जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखा है. विधायक का मानना है कि इस प्रकार की संस्थाएं समाज में असुरक्षा और अव्यवस्था पैदा कर रही हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में रमजान के महीने में भी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज से आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर छतों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि "किसी सिरफिरे से विधायक जी को मुश्किल हो सकती है." इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इसे अपने ऊपर किसी हमले और साजिश का संकेत बताया और कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया.

ये भी पढ़ें-

Trending news