Jaipur : नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मेयर शील धाभाई ने फहराया तिरंगा
Advertisement

Jaipur : नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मेयर शील धाभाई ने फहराया तिरंगा

देश भर के साथ पिंकसिटी में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया. इस मौके पर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर महापौर शील धाभाई ने तिरंगा फहराया. 

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मेयर शील धाभाई ने फहराया तिरंगा

Jaipur : देश भर के साथ पिंकसिटी में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया. इस मौके पर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर महापौर शील धाभाई ने तिरंगा फहराया. वहीं शहरवासियों ने जोरदार तरीके से तिरंगे को सैल्यूट कर सम्मान भी किया और राष्ट्र प्रेम-एकता-अखंडता बरकरार रखने का संकल्प भी लिया.

यहां भी पढ़ें : CM Gehlot ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, सीएम आवास पर हुआ ध्वजारोहण

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 निगम कर्मचारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी और बेहद खुशगवार माहौल के बीच महापौर धाभाई ने आन, बान और शान के साथ तिरंगा लहराया. धाभाई ने कहा कि आज के दिन ही हमारा गौरवशाली संविधान अस्तित्व में आया था. संविधान ने हमें मौलिक अधिकार देने के साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं और ये हमारी जिम्मेदारी हैं कि हम केवल अधिकारों की बात ना करें.

यहां भी पढ़ें : Republic Day 2022: बॉर्डर जवानों ने फहराया तिरंगा, देश की सुरक्षा का लिया संकल्प

अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक राष्ट्र निर्माण और समाज की उन्नति के लिए कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें. इस मौके पर नगर निगम आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत, नगर निगम समिति चेयरमैन, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें.

 

 

Trending news